मुंबई : दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज का मानना है कि पिछले साल महिला विश्व कप के लिए महिला क्रिकेट के लिए चीजें बदल गई हैं। पिछले साल जुलाई में महिला विश्व कप के फाइनल में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ शिकस्त के बाद भारत उप विजेता रहा था। वर्ष 1999 में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाली मिताली ने कहा, ‘‘ उस खेल में आना इतना आसान नहीं था जिसमें 90 के दशक में पुरुषों का दबदबा रहा। ’’ उन्होंने कहा , ‘‘ मुझे यकीन है कि विश्व कप के बाद महिला क्रिकेट के लिए चीजें बदल गई हैं। महिला क्रिकेट के प्रति भारत के लोगों की धारणा बदली है और बीसीसीआई के अंतर्गत अब चीजें काफी अच्छी लग रही हैं। ’’
मिताली ने संयुक्त राष्ट्र के महिला गान ‘ मुझे हक है ’ के लांच के बाद यह बातें कहीं। मिताली ने कहा कि उनके माता पिता ने हमेशा उनका साथ दिया। उन्होंने कहा , ‘‘ मुझे यकीन है कि सानिया (मिर्जा) भी मुझसे सहमत होगी कि हर समय हमें अपने माता पिता का समर्थन मिला और उन्होंने हमें मंच दिया और अपना पहचान बनाने की स्वतंत्रता दी। ’’
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



