ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर का हिंदी सिनेमा से लगाव किसी से छुपा हुआ नहीं हैं। उन्हें बॉलीवुड फिल्मों के गानों पर अक्सर डांस करते हुए कई बार देखा गया है। इस बार भी कुछ ऐसा ही वॉर्नर का हिंदी फिल्मों के प्रति प्यार देखने को मिला है।

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डेविड वॉर्नर ने साझा करते हुए फैन्स से पूछा कि कौन सा यह हीरो है और किसी फिल्म का यह सीन है। दरअसल बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का चेहरा डेविड वॉर्नर ने अपने चेहरे पर एक ऐप के माध्यम से लगा लिया।
वैसे तो वीडियो देखकर लग रहा है कि फिल्म बदला का यह सीन है। सोशल मीडिया पर फैन्स भी वॉर्नर की इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट्स दे रहे हैं। बता दें कि, अमिताभ बच्चन के अलावा एक्ट्रेस तापसी पन्नू मुख्य किरदार में फिल्म बदला में दिखाई दी थीं।

वहीं डेविड वॉर्नर की बात करें तो 27 नवंबर से शुरु होने वाली भारत के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारियां कर रहे हें। भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे में पहले वनडे और टी20 सीरीज में तीन-तीन मैच खेले जाने हैं। उसके बाद बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में चार टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच में खेले जाएंगे। शुक्रवार 27 नवंबर को वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।
एक नजर डालें डेविड वॉर्नर के प्रदर्शन पर
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इंटरनेशनल क्रिकेट में 84 टेस्ट मैच की 155 पारियों में नाबाद 7 बार वॉर्नर रहे हैं। इस दौरान 7244 रन डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट में बनाए हैं। 24 शतक, 2 दोहरे शतक और 30 अर्धशतक वॉर्नर ने इसमें लगाए हैं।

वनडे क्रिकेट की बात करें तो डेविड वॉर्नर ने 95.46 के स्ट्राइक रेट से 126 मैचों में 5303 रन बनाए हैं। वनडे में वॉर्नर ने 18 शतक और 21 अर्धशतक जड़े हैं। वॉर्नर ने टी20 क्रिकेट में 2265 रन बनाए हैं और 81 मैचों में 18 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है।


Download Android App
Download iOS App



