Suresh Raina और Ambati Rayudu के बिना पूरी तरह बिखर गई है CSK

Summary :

हम लोग थोड़े बिखर गए हैं कई अहम खिलाड़ियों की हमें कमी खल रही है हम लोग टीम में सही संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं

आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस काफी निराश है। चेन्नई सुपर किंग्स की बात करे तो पहले उसके खेमे में खिलाड़ी करोना पॉजिटिव पाए गए फिर सुरेश रैना का भारत लौटना और उसके बाद रायडू का चोटिल होना इन सबके कारण चेन्नई सुपर किंग्स पूरी तरह बिखर गई है और इन सबके वजह से फैंस काफी निराश है। वहीं शुक्रवार को CSK को दिल्ली कैपिटल्स ने 44 रनों से करारी शिकस्त दे दी। जीत के लिए 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम सिर्फ 131 रन ही बना सकी लगातार दो हार के बाद अब टीम को सुरेश रैना  और अंबाती राडयू जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की कमी खलने लगी है
मैच के बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, ‘हम लोग थोड़े बिखर गए हैं कई अहम खिलाड़ियों की हमें कमी खल रही है हम लोग टीम में सही संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं यहां के हर विकेट थोड़े अलग हैं टीम में सुरेश रैना और रायडू जैसे अहम खिलाड़ी नहीं हैं ऐसे में इनके बिना टीम कॉम्बिनेशन तैयार करने में लगे हैं।  हमलोग शुरुआत में कई खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं जिससे आने वाले मैचों में हमें परेशानी न हो पिछले तीन मैचों में हमें काफी कुछ सीखने को मिला है

Desk Team