चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में रविवार को यहां शेख जाएद स्टेडियम में अपने आखिरी लीग मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब को प्लेऑफ में जाने के लिए चेन्नई से सावधान रहना होगा।
पंजाब के पास जीत ही एक विकल्प है, लेकिन उसे साथ ही कोशिश बेहतर नेट रन रेट के साथ जीतने की करनी होगी तभी उसकी प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत होगी। इस समय पंजाब 13 मैचों में से छह जीत और सात हार के साथ 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।
इस सीजन में दोनों टीमें जब पहली बार एक-दूसरे से भिड़ी थी तो चेन्नई ने पंजाब को 10 विकेट से हराया था। इस मैदान पर चेन्नई ने चार मैचों में दो जीते और दो हारे हैं जबकि पंजाब ने भी चार में दो जीते हैं और दो हारे हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब : केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, मनदीप सिंह, जेम्स नीशाम, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी।
चेन्नई सुपर किंग्स : फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, अंबति रायडू, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), एन जगदीसन, रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, लुंगी एनगिडी, इमरान ताहिर।


Download Android App
Download iOS App



