IPL 2020: एमएस धोनी ने मैच के बाद जोस बटलर को उनकी तूफानी पारी पर दिया ये खास गिफ्ट, देखें तस्वीर

Summary :

बीते सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने तूफानी पारी खेलकर राजस्थान को आसानी से मुकाबला जीताया।

बीते सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के  मैच में इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने तूफानी पारी खेलकर राजस्थान को आसानी से  मुकाबला जीताया। जोस बटलर की इस अर्धशतकीय पारी के लिए एसएस धोनी ने बेहद खास तोहफा दिया। 
चेन्नई और राजस्थान के बीच में यह मैच अबू धाबी में खेला गया। कप्तान धोनी ने जोस बटलर को अपनी सीएसके की सात नंबर की जर्सी दी। बटलर भी यह तोहफा अपने आइडियल और हीरो से मिलने के बाद साफ खुशी उनके चेहरे पर दिखाई दी।
  

चेन्नई के खिलाफ इस मैच में जोस बटलर ने राजस्थान की तरफ से शानदार बल्लेबाजी की। इस मैच में बटलर ने नाबाद 70 रनों की पारी सिर्फ 48 गेंदों में बनाए। इस सीजन में अपना सर्वाधिक स्कोर बटलर ने  पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करके बनाए। कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ बटलर ने  98 रनों की मजबूत साझेदारी मिलकर बनाई। चेन्नई के खिलाफ नाबाद 70 रन की पारी जोस बटलर ने खेली और मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। 
मैच के बाद जोस बटलर ने कहा कि,हमने पिछले दो मैच अपने हाथ से जाने दिए थे इसलिए आज जीतना अच्छा लगा। मैं पिछले मैच की तुलना में क्रीज पर अधिक सहज महसूस कर रहा था। यह बहुत अच्छा अहसास है। टी-20 क्रिकेट में खराब फार्म के लिए आप खुद जिम्मेदार होते हो क्योंकि आप बहुत अधिक गेंदों का सामना नहीं करते हो। आप को स्वयं पर विश्वास करना होता है। वहीं पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने पर बटलर ने कहा, अगर हम जीत रहे हैं तो यह अच्छा है। टीम मुझे जिस भी नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजे मैं उसमें खुश हूं।

Desk Team