गोल्ड कोस्ट : भारतीय हॉकी टीम का 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को खेला गया हाईवोल्टेज उद्घाटन मैच आखिरी लम्हों में निराशा में बदल गया और खिताब की दावेदार मानी जा रही कप्तान मनप्रीत सिंह की टीम को 2-2 के ड्रा से संतोष करना पड़ा। मनप्रीत की कप्तानी में पुरूष टीम ने आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट खेलों में पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले पूल बी हॉकी मैच में काफी अच्छी शुरूआत की। चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ पिछले सात मैचों में अपराजेय भारत जीत की दावेदार के रूप में उतरी। लेकिन पाकिस्तान के लिये मोहम्मद इरफान जूनियर ने 38वें और फिर मैच समाप्ति से एक मिनट पहले अली मुम्बाशर ने 59वें मिनट में बराबरी का गोल दाग भारत से उसकी जीत छीन ली।
इससे पहले भारत ने दिलप्रीत सिंह के 13वें मिनट और फिर हरमनप्रीत सिंह के 19वें मिनट में गोल की बदौलत 2-0 से मजबूत बढ़त हासिल की थी लेकिन आखिरी दो क्वार्टर में कमजोर मानी जा रही कोच रोलैंट ओल्टमैंच की पाकिस्तानी टीम ने पूरे खेल को पलट कर रख दिया। ओल्टमैंस इससे पहले चार वर्षों तक भारतीय टीम से बतौर हाई परफार्मेंस निदेशक और फिर मुख्य कोच के रूप में जुड़ रहे थे।
मैच के पहले क्वार्टर में भारत की स्थिति मजबूत थी और 18 वर्षीय दिलप्रीत ने एस वी सुनील की मदद से मैदानी गोल से 13वें मिनट में ही भारत को।0 की बढ़त दिला दी जो उनका पहला अंतरराष्ट्रीय गोल भी है। पहले क्वार्टर के आखिरी में भारत को पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह इसे भुना नहीं सके।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



