राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान डेविड वॉर्नर की भावुक कर देने वाली तस्वीर हुई वायरल, लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

Summary :

आईपीएल 2021 का अभी तक का सफर सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है।

आईपीएल 2021 का अभी तक का सफर सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। एसआरएच टीम ने अभी तक कुल सात मैच खेले हैं,जिसमें से महज एक में उसे जीत नसीब हुई, जबकि छह बार हार का सामना करना पड़ा है। यही नहीं रविवार को आईपीएल-14 के 28वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को को प्लेइंग XI में भी जगह नहीं मिली साथ ही उनसे कप्तानी छीन ली गई। वॉर्नर की जगह केन विलियमसन को नया कप्तान नियुक्त किया गया।
मैच के बीच वॉर्नर मैदान पर खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक्स ले जाते हुए और बाउंड्री के बाहर गेंद कलेक्ट करते नजर आए। इस तरह का नजारा देख फैन्स काफी ज्यादा दुखी दिखें और सनराइजर्स हैदराबाद टीम मैनेजमेंट पर अपना गुस्सा निकाला।
बता दें,वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी है और वह इस फ्रेंचाइजी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। डेविड वॉर्नर को कप्तानी और प्लेइंग XI से हटाए जाने को लेकर विलियमसन, कोच ट्रेवर बेलिस और मेंटर टॉम मूडी अपनी बात जाहिर कर चुके हैं। 
इस दौरान विलियमसन बोले, ‘जीत के लिए जरूरत से ज्यादा आतुर होने की जगह हमें इस बात पर ध्यान देना होगा कि हमें कैसे आगे बढ़ना है। वॉर्नर विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं और हम कई ऑप्शन पर चर्चा कर रहे हैं, मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि इस बारे में काफी चर्चा होगी।

प्लेइंग इलेवन से वॉर्नर के हटाए जाने के बाद फैन्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं साथ ही वॉर्नर के समर्थन में फैन्स ट्विटर पर अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। दरअसल फैन्स का मानना है कि वॉर्नर जैसे खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन से भी बाहर करना निराशाजनक है। ऐसे में फैन्स सोशल मीडिया पर हैदराबाद मैनेजमेंट पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।

वैसे ये भी है कप्तान बदलने के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद की किस्मत नहीं बदल पाई और टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Desk Team