ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर डेविड वॉर्नर सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहते हैं। यही नहीं वॉर्नर अपनी चुलबुले अंदाज के लिए भी खूब जाने जाते हैं। इसी वजह से डेविड वॉर्नर की भारत में काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। हाल ही में इस स्टार बल्लेबाज ने अपने फैंस के लिए एक बेहतरीन वीडियो अपनी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

टाइगर श्रॉफ बन गए डेविड वॉर्नर?
डेविड वॉर्नर ने बीती रोज यानि शुक्रवार 4 जून को अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने एक एप्प के जरिए खुद को टाइगर श्रॉफ की हूबहू कॉपी बना लिया। खास बात इस दौरान वॉर्नर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ के ‘हुक-अप सॉन्ग’ पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
इस फनी वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा,आप सभी की पापुलर डिमांड के बाद पेश है। इसके सात ही बल्लेबाज ने #whoami #india #song टैग भी डाले हैं। वहीं, डेविड वॉर्नर का ये अंदाज क्रिकेट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो को लाइक और शेयर कर रहे हैं। इसपर कॉमेंट करने वालों में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली, एलेक्स कैरी, वॉर्नर की वाइफ कैडिस और भारतीय क्रिकेटर सिद्धर्थ कौल भी शामिल हैं।

डेविड वॉर्नर आईपीएल 2021 सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे। लेकिन उसने सीजन के बीच में ही कप्तानी छीन ली गई थी। जिसके बाद अब टीम का कप्तान केन विलियमसन को बनाया है, हालांकि वॉर्नर बतौर बल्लेबाज टीम में खेलते रहेंगे। बता दें, आईपीएल के रद्द होने तक सनराइजर्स ने 7 मैच खेले और सिर्फ 1 में उसे जीत मिली। वह अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है।

याद दिल दें, पिछले महीने आईपीएल की कई टीमों में खिलड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आईपीएल को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल आईपीएल के 14 वें सीजन के 29 मैच खेले गए थे और 31 मुकाबले और बचें हैं, जो यूएई में खेले जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



