इंडियन प्रीमियर लीग का 14 वां सीजन शुरू होने में चंद दिन और बाकी रह गए हैं। ऐसे में ज्यादातर खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के साथ जुड़ गए हैं और बाकी जो रह गए हैं,उनका भी टीम से जुडऩा लगातार जारी है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर अपनी फ्रैंचाइजी टीम के साथ जुड़ गए हैं,लेकिन उनके साथ एक पेरशानी खड़ी हो गई है।

दरअसल वॉर्नर भारत में आकर क्वारंटाइन में होने के कारण बोर हो रहे हैं। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए फैंस से सलाह मांगी की वो इस बोरियत को आखिर किस तरह से दूरे करें। तो बस पांच बार आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने उनकी इस परेशानी का हल ढूंढकर उन्हें मजेदार सुझाव दे दिया है।
रोहित शर्मा ने ऐसे लिए मजे…
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान वॉर्नर के इस पोस्ट पर रोहित शर्मा ने कमेंट करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज से मजे लिए हैं। इस दौरान रोहित शर्मा ने कमेंट करके लिखा-जरूर टिक-टॉक मिस कर रहे होंगे। मालूम हो वॉर्नर टिकटॉक पर खूब एक्टिव रहते हैं,लेकिन इस ऐप को पिछले साल भारत में बैन कर दिया है।

बता दें,इस साल डेविड वॉर्नर की कप्तानी सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मैच कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। वहीं हैदराबाद का अंति मुकाबला भी केकेआर के साथ ही खेला जाना है। वहीं पिछले साल की बात की जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा था,इस बीच टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर कायम थी।

सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल 2021 की टीम इस प्रकार है:-
डेविड वॉर्नर (कप्तान), केन विलियमसन, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, ऋद्धिमान साहा, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, विराट सिंह, मिचेल मार्श, जेसन होल्डर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, शाहबाज नदीम, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, संदीप शर्मा, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल, बेसिल थाम्पी, जगदीशा सुचित, केदार जाधव, मुजीब उर रहमान।


Download Android App
Download iOS App



