डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद को कहा अलविदा, इमोशनल पोस्ट लिखकर फैंस का किया शुक्रिया अदा

Summary :

सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर के लिए आईपीएल 2021 का सीजन काफी निराशाजनक रहा। यही नहीं अपनी खराब फॉर्म के कारण जहां पहले उनके हाथों कप्तानी छीनी गई तो कई मैचों में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।

सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर के लिए आईपीएल 2021 का सीजन काफी निराशाजनक रहा। यही नहीं अपनी खराब फॉर्म के कारण जहां पहले उनके हाथों कप्तानी छीनी गई तो कई मैचों में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। दरअसल, डेविड वॉर्नर से कप्तानी छीनकर केन विलियमसन को दे दी गई। ऐसे में अब वॉर्नर ने ये संकेत दिए हैं कि वो एसआरएच को अलविदा कह रहे हैं। इस दौरान वॉर्नर ने सोशल मीडिया में अपने फैंस के लिए एक भावुक संदेश लिखा। जो इस बात का इशारा कर रहा है कि वे एसआरएच का साथ छोड़ रहे हैं।
डेविड वॉर्नर ने शेयर किया पोस्ट…
 कंगारू बल्लेबाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्ट शेयर किया है, जिसके साथ में उन्होंने लिखा है-आपके साथ जुड़ी सभी यादों के लिए आपका धन्यवाद। अपने और टीम के सभी प्रशंसकों को मैं बताना चाहता हूं कि, आप हमारी बहुत बड़ी ताकत हैं और आपने हमेशा हमें मैदान पर अपना 100% देने के लिए प्रेरित किया है। ये एक शानदार सफर था,मैं और मेरा परिवार आपको बहुत ज्यादा मिस करेगा। आज इस आखिरी प्रयास के लिए हैदराबाद की टीम को शुभकामनाएं।

मालूम हो आईपीएल के 14 वें संस्करण के दूसरे हाफ में डेविड वॉर्नर ने केवल दो मैच खेले हैं। यही नहीं   शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला, जिसकी प्लेइंग इलेवन से वॉर्नर को फिर बाहर रखा गया। 
बताते चले, आईपीएल 2021 में वॉर्नर ने कुल 8 जिसमें उन्होंने 24.37 के औसत और 107.73 के स्ट्राइक रेट से  सिर्फ 195 रन बनाए। वैसे खास बात आईपीएल के 15वें सीजन में दो नई टीमें जुड़ रही है, जिसके चलते नीलामी होना स्वभाविक है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस नीलामी में वॉर्नर  पर कौन सी टीम बोली लगाएगी। 

Desk Team