कल आईपीएल सीजन-16 में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाना हैं। कल का मुकाबला किस तरफ जाएगा, यह कह पाना अभी मुश्किल है, मगर हम ये जरूर कहेंगे कि राजस्थान रॉयल्स का मनोबल कल के मुकाबले में आधा हो जाएगा जब टीम जोस बटलर के बिना मैदान पर उतरेगी। दिल्ली के पास एक खास मौका होगा कि वो अपनी जीत का आगाज करें। आइए वीडियो के जरिए डालते है दोनों टीम पर एक नजर।

कल राजस्थान अपने होम ग्राउंड पर अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। पहला मुकाबला इस टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ 5 रन से गंवाना पड़ा था। वहीं कल के मुकाबले में ये टीम जीत की लय पर वापस लौटना चाहेगी। हालांकि कल का मुकाबला राजस्थान के लिए अपने आप में चैलेंजिंग रहने वाला है क्योंकि टीम के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर कल के मुकाबले से बाहर रहेंगे। पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्हें शाहरुख खान का सफलतम कैच लेते हुए उनके उंगली में चोट लग गई थी। जिस वजह से उन्हें टांका भी लगा था।

अब देखना है कि उनके बिना कैसी होती है टीम और उनके जगह पर किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाएगा। हालांकि उनके जगह पर देवदत्त पडिकल टीम के लिए ओवर कर सकते हैं। उसके अलावा पिछले मैच की तरह ही टीम रहने वाली है, हालांकि बटलर की जगह पर जो रूट को टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स भी बिना प्लेइंग-11 को चेंज किए ही उतरने वाली हैं। हालांकि इस टीम में बल्लेबाजों को अपने ऊपर काम करना होगा और जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी।

तो कल के पहले मुकाबले में किस टीम की जीत होगी यह देखने वाली बात होगी। दोनों टीम कल संघर्ष करती नजर आएगी। एक पहली जीत के लिए तो दूसरी जीत की लय में वापस आने के लिए।


Download Android App
Download iOS App



