अपनी खराब फॉर्म का जवाब बल्ले से देंगे KL Rahul, ससुर Suniel Shetty ने किया दावा

Summary :

लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल के लिए एक बुरा दौर इस वक्त चल रहा है, जिसके कारण को कॉन्ट्रोवर्सी का कारण बन गए हैं। वहीं वर्तमान में चल रहे आईपीएल सीजन-16 में भी केएल 2 मैचों में सिर्फ 30 रन ही बना सके हैं।

केएल राहुल इन दिनों लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। लगभग 1 साल से वो लगातार खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और टीम में उन्हें मौका मिलता ही जा रहा हैं। लोगों काफी इंतजार किया कि वो फॉर्म में वापसी करेंगे, मगर तमाम मौके के बावजूद उन्होंने एक बार भी उस मौके का फायदा नहीं उठाया, जिस वजह से लगातार सोशल मीडिया पर उनके बारे में बातें होती हैं। वहीं इसी मुद्दे पर अब उनके ससूर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने खुलकर अपनी बात कही हैं।
दरअसल लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल के लिए एक बुरा दौर इस वक्त चल रहा है, जिसके कारण को कॉन्ट्रोवर्सी का कारण बन गए हैं। वहीं वर्तमान में चल रहे आईपीएल सीजन-16 में भी केएल 2 मैचों में सिर्फ 30 रन ही बना सके हैं। उनके खराब फॉर्म पर जब ससूर सुनील शेट्टी से सवाल किया गया तब उन्होने बड़ी बात बोली और कहा कि “राहुल अपने खेल में एक्सपर्ट हैं और उसे कोई क्या क्रिकेट सिखाएगा। वो देश के लिए क्रिकेट खेलता है। कोई गली-मोहल्ले के लिए नहीं कि कोई भी आएगा और कह देगा कि ऐसा खेलो, वैसा खेलो।” इसके आगे उन्होंने कहा कि अगर राहुल खराब भी खेलकर आता है तो उनके घर में उसकी चर्चा नहीं होती, क्योंकि वे जानते हैं कि वो एक फाइटर है। उन्होंने कहा कि वे इधर-उधर की बात कर राहुल का ध्यान हटाने की कोशिश करते हैं।
इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि , “मैं उस लड़के को देखता हूं जो कठिन समय से गुजर रहा है, लेकिन वो फिर भी खड़ा है और चुनौती लेने को तैयार है। वो बातों से नहीं अपने बल्ले से जवाब देगा, इसके अलावा और बातें करने का फायदा नहीं। उसे मैदान पर जाना होगा और गेंद का सामना करना पडे़गा। यह सिर्फ एक दौर है और बहुत जल्द बीत जाएगा।” आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से केएल राहुल की शादी इसी साल के 23 जनवरी को हुई थी। हालांकि रिसेप्शन पार्टी को लेकर कहा गया है कि वो आईपीएल के बाद दिया जाएगा।
तो अब यह देखने वाली बात होगी कि केएल राहुल कब फॉर्म में वापसी करते हैं। उम्मीद होगी कि आईपीएल में ही उनका फॉर्म वापस आए, ताकी उसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी टीम की तरफ से खेलते हुए उनसे लोग आस लगा सके। तो सुनील शेट्टी की बात कब तक सच होगी, इसका इंतजार सभी क्रिकेट फैंस करेंगे। 

Desk Team