टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन को भुलाकर टीम इंडिया अब अपने नए सफर की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। जी हां, बुधवार को जयपुर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से शिकस्त दी। खास बात फुल टाइम टी20 कप्तान रोहित शर्मा और नए हेड कोच राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में यह भारत की पहली जीत दर्ज हुई।

भारत की इस जीत में सूर्यकुमार यादव का बेहद खास योगदान रहा है। सूर्यकुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में 40 गेंदों में 62 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जड़े। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने भी 48 रन बटोरे। वहीं तीन मुकाबलों की इस सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को रांची में खेला जाएगा।

दीपक चाहर ने शेयर किया पोस्ट?
इस दौरान दीपक चाहर ने अपनेऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक काफी पुरानी फोटो शेयर की है। इस थ्रोबैक तस्वीर में रोहित शर्मा और दीपक चाहर नजर आ रहे हैं। खास बात यह फोटो जयपुर के ही स्टेडियम की है। चाहर ने फोटो के कैप्शन में लिखा, लगभग 15 साल बाद उसी ग्रांउड में हमारी तस्वीर। उस समय मेरी और रोहित भैया की दाढ़ी नहीं थी।
अपने पहले मैच में तेज गेंदबाज दीपक चाहर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने न्यूजीलैंड के विरुद्ध चार ओवरों में 42 रन देकर एक विकेट चटकाया। बावजूद इसके चाहर को इस खराब गेंदबाजी के लिए ‘कमाल का मोमेंट अवार्ड’ दिया गया।

वहीं मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 164 रनों का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने दो गेंद बाकी रहते पांच विकेट पर 166 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।


Download Android App
Download iOS App



