दुबई में खेला गया टी-20 विश्व कप समाप्त हो गया है। वहीं पूरी दुनिया को ऑस्ट्रेलिया के रूप में नया चैम्पियन मिला। फाइनल मुकाबले में कंगारू टीम ने न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। इस दौरान कई सारे खिलाड़ी इकट्ठा हुए थे, जहां पाकिस्तान के सीनियर खिलाड़ियों में से एक शोएब मलिक ने अपने पुराने साथी शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी को एक पार्टी दी।

वहीं अब इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यहां इन सभी खिलाड़ी के पास वेस्टइंडीज विस्फोट बल्लेबाज क्रिस गेल आ गए, जहां अख्तर ने न केवल उनसे हिंदी में बात की बल्कि उनके साथ जमकर मस्ती भी की।

क्या बोले अख्तर?
वहां मौजूद अख्तर ने महान बल्लेबाज से बोला कि आ गेल भाई इधर बैठ, क्या हाल हैं। इसके जवाब में गेल हिन्दी में ही कहते हैं कि, ठीक है। इसके बाद अख्तर ने गेल की रिटायरमेंट को लेकर सवाल किया और कहते हैं कि रिटायरमेंट हो गई। तो बस उनके ऐसा कहते कि गेल सहित सभी खूब हंसने लग जाते हैं। इस पार्टी का वीडियो अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। इसमें अख्तर कहते हैं कि पुराने साथियों के साथ मिलकर काफी मजा आया।
दे चुके है रिटायरमेंट के संकेत
गौरतलब है क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मैच के बाद रिटायरमेंट के संकेत दिए थे। तब उन्होंने आउट होने के बाद अपने ग्लव्स फैंस को गिफ्ट दिए। इस बीच गेल एक बार फिर से अपने अंदाज में आतिशी बल्लेबाजी की। उन्होंने 9 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 15 रन बनाए। यही नहीं ड्रेसिंग तौर की तरफ से जाते हुए गेल ने फैन्स की तरफ बल्ला दिखाते हुए अभिवादन भी किया।


Download Android App
Download iOS App



