देवदत्त पडिक्कल को तीसरे वनडे में मौका नहीं मिलने से ट्विटर पर फूटा फैंस का गुस्सा, दिया ऐसा रिएक्शन

Summary :

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीन मुकाबलों की एकदिवसीय सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीन मुकाबलों की एकदिवसीय सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। ऐसे में आखिरी वनडे मुकबले में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया, लेकिन देवदत्त पडिक्कल  का नाम न आने से क्रिकेट फैंस काफी निराश हैं।  भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे  मैच में 5 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। इसमें नीतीश राणा,राहुल चाहर, चेतन सकारिया, कृष्णप्पा गौतम  और संजू सैमसन  का नाम शामिल है। 
श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की प्लेइंग XI: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, नीतीश राणा, हार्दिक पांड्या, राहुल चाहर, कृष्णप्पा गौतम, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया। 
देवदत्त पडिक्कल को नहीं मिली जगह…
दरअसल भारत की इस प्लेइंग इलेवन में पडिक्कल का नाम शामिल नहीं किया गया। देवदत्त पडिक्कल आईपीएल की आरसीबी टीम में विराट कोहली के साथ ओपनिंग करते हैं। बता दें, टी-20 लीग में पडिक्कल ने 21 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 33.40 की औसत और 131.75 की स्ट्राइक रेट से कुल 663 रन बनाए हैं। इस दौरान पडिक्कल ने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाया है। 
सोशल मीडिया फूटा फैंस का गुस्सा…
देवदत्त पडिक्कल को अंतिम वनडे में मौका नहीं दिए जाने पर भारतीय क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा गुस्सा हैं। वहीं इस बात पर उन्होंने अफसोस जताया है तो कई यूजर्स ने टीम मैनेजमेंट को जमकर लताड़ लगाई है।  

Desk Team