जब दिनेश कार्तिक ने एमएस धोनी से की इयोन मोर्गन की तुलना, फैंस ने दी प्रतिक्रिया

Summary :

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम का प्रदर्शन अब तक बेहद शानदार रहा है। ये टूर्नामेंट यूएई और ओमान में खेला जा रहा है।

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम का प्रदर्शन अब तक बेहद शानदार रहा है। ये टूर्नामेंट यूएई और ओमान में खेला जा रहा है। इंग्लैंड टीम को भले ही अपने  प्रैक्टिस मैच में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, मगर इंग्लंड ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सुपर 12 राउंड में लगातार चार मैच जीते हैं और सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली है।
इंग्लैंड को अब अपना आखिरी लीग मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलना है। वहीं टीम के ऐसे बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने मोर्गन की जमकर तारीफ की है और उनकी तुलना भारत के पूर्व कप्तान और फिलहाल मेंटॉर एमएस धोनी से कर दी है।
दिनेश कार्तिक ने की तारीफ… 
इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को मुकाबला जीतने के बाद कार्तिक ने ट्वीट करके लिखा, इंग्लैंड के लिए इयोन मोर्गन वही हैं, जो भारत के लिए एमएस धोनी थे। श्रीलंका के खिलाफ मोर्गन की अच्छी कप्तानी। इस टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम हराने वाली टीम है।
मालूम हो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से दिनेश कार्तिक मोर्गन की कप्तानी में खेल चुके हैं और वहीं मोर्गन भी दिनेश कार्तिक की कप्तानी में खेल चुके हैं।
 दिनेश कार्तिक के इस ट्वीट पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन…



 

Desk Team