आईपीएल के 13वें सीजन की फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अब दिनेश कार्तिक नहीं होंगे। आईपीएल के दो बार की चैंपियन केकेआर का इस सीजन प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में जब कप्तानी पर सवाल उठने लगे तो दिनेश कार्तिक ने कप्तानी छोडऩे का तुरंत फैसला कर लिया। तभी उन्होंने शुक्रवार को कप्तानी पद छोडऩे का ऐलान कर दिया। वहीं अब केकेआर के अहम सदस्य इयोन मॉर्गन इस टीम के नए कप्तान बनाए गए हैं।

बता दें मॉर्गन पहली बार केकेआर की कप्तानी की कमान संभालेंगे। वहीं पॉइंट्स टेबल में केकेआर चौथे स्थान पर है। कोलकाता ने अपने पिछले 5 में से दो मैच हारे हैं।

टीम के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा हम खुशकिस्मत हैं कि हमें दिनेश कार्तिक जैसा नेतृत्वकर्ता मिला, जिन्होंने हमेशा टीम को पहले रखा। किसी के लिए भी इस तरह का फैसला लेना काफी मुश्किल होता है। हम खुद भी उनके इस फैसले से हैरान हैं, लेकिन उनकी इच्छाओं का सम्मान करते हैं।

केकेआर की अब मुंबई इंडियंस से भिड़त
आईपीएल में 16 अक्टूबर यानी आज कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होना है। फिलहाल कोलकाता अभी सहीं संयोजन नहीं ढूंढ पाई है,खासकर बल्लेबाजी में इतना कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया है।

दरअसल केकेआर को अब तक कोई सलामी जोड़ी नहीं मिल सकी है। कप्तान डीके ने एक मैच में अर्धशतक जड़ा,मगर फिर वो ट्रेक से उतर गए और फिर फॉर्म से भी बाहर चल रहे हैं इतना ही नहीं दिनेश कार्तिक के खराब प्रदर्शन की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना भी हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



