Vaibhav Sooryavanshi के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार होगा और भी लंबा!, Dinesh Karthik के बयान से मची खलबली

Summary :

इंडियन क्रिकेट में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा जिस युवा खिलाड़ी को लेकर हो रही है, वह हैं वैभव सूर्यवंशी। जिन्हें आयरलैंड दौरे की टी20 सीरीज के दौरान डेब्यू का मौका नहीं मिला और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भी वो प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन सके। ऐसे में अब फैंस की नजरें दूसरे T-20 मैच पर टिकी हैं। Dinesh Karthik On Vaibhav Sooryavanshi: वैभव के लिए किस खिलाड़ी को देनी होगी अपनी जगह? अगर इंडियन टीम मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करता है, तो ओपनिंग कॉम्बीनेशन में बदलाव करना पड़ सकता है। मौजूदा…

इंडियन क्रिकेट में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा जिस युवा खिलाड़ी को लेकर हो रही है, वह हैं वैभव सूर्यवंशी। जिन्हें आयरलैंड दौरे की टी20 सीरीज के दौरान डेब्यू का मौका नहीं मिला और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भी वो प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन सके। ऐसे में अब फैंस की नजरें दूसरे T-20 मैच पर टिकी हैं।

Dinesh Karthik On Vaibhav Sooryavanshi: वैभव के लिए किस खिलाड़ी को देनी होगी अपनी जगह?

Vaibhav Sooryavanshi Over Sanju Samson
Vaibhav Sooryavanshi Over Sanju Samson (Source: Google)

अगर इंडियन टीम मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करता है, तो ओपनिंग कॉम्बीनेशन में बदलाव करना पड़ सकता है। मौजूदा समय में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा टीम की शुरुआत कर रहे हैं। ऐसे में वैभव को मौका देने के लिए इन दोनों में से किसी एक खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ सकता है।

संजू सैमसन ने T-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की सफलता में अहम योगदान दिया था और आईपीएल 2026 में भी शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, पिछले तीन मुकाबलों में उनका बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने की मांग लगातार तेज होती जा रही है।

दिनेश कार्तिक ने दी संतुलित राय

Dinesh Karthik On Vaibhav Sooryavanshi
Dinesh Karthik On Vaibhav Sooryavanshi (Source: Google)

हालांकि भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का ये मानना है कि वैभव सूर्यवंशी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह बनाना आसान नहीं होता। उनके अनुसार, इस लेवल पर एक्सपीरिएंस भी उतना ही जरूरी होता है जितनी की एबिलिटी। क्रिकबज से बातचीत के दौरान कार्तिक ने कहा कि संजू सैमसन पिछले कुछ मैचों में अपनी काबिलियत के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, जिसकी वजह से वैभव को टीम में शामिल करने की मांग बढ़ी है। बावजूद इसके, उनका मानना है कि टीम मैनेजमेंट को संजू का समर्थन जारी रखना चाहिए।

कार्तिक ने कहा कि संजू ने T-20 वर्ल्ड कप 2026 में दबाव की सिचुएशन में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे खिलाड़ी पर मुश्किल दौर में भरोसा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि वैभव सूर्यवंशी को आने वाले समय में निश्चित रूप से भारत के लिए खेलने का मौका मिलेगा और वह अपनी एबिलिटी के दम पर टीम का नाम रोशन करेंगे।

पहले टी20 में भारत ने बनाए 189 रन

IND Vs ENG 1st T20I
IND Vs ENG 1st T20I (Source: Google)

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टी-20 मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका और आखिरकार उसे रद्द करना पड़ा। उससे पहले भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 189 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। अभिषेक शर्मा ने 59 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 रनों की शानदार पारियां खेलीं। वहीं, शिवम दुबे ने भी 21 गेंदों में तेज़ 42 रन बनाकर टीम की पारी को मजबूती दी। हालांकि, संजू सैमसन एक रन बनाकर आउट हो गए, जबकि ईशान किशन बिना खाता खोले रन आउट हो गए। इसके बावजूद मीडिल ऑर्डर के दमदार प्रदर्शन से भारत सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा।

दूसरे टी20 पर सभी की नजरें

Vaibhav Sooryavsnhi Debut In 2nd T20I
Vaibhav Sooryavsnhi Debut In 2nd T20I (Source: Google)

अब इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला शनिवार को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मैच में सभी की निगाहें भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन पर होंगी। क्योंकि यहां भी ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट एक्सपीरिएंस्ड खिलाड़ियों पर भरोसा कायम रखता है या फिर युवा एबिलिटी के साथ वैभव सूर्यवंशी को आखिरकार अपना मोस्ट अवेटेड इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका देता है।

Read More: England Series से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवालों पर श्रेयस अय्यर का बयान, फैंस ने किया जमकर ट्रोल

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।