आईपीएल के 14 वें सीजन के 34 वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से शिकस्त दी है। इस जीत के साथ केकेआर ने अंक तालिका में चौथे स्थान पर अपनी जगह बना ली है। संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में खेले गए इस मुकाबले में एमआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछे करने उतरी केकेआर ने 29 गेंदे शेष रहते हुए जीत हासिल कर ली।

मैच केकेआर ने अपने नाम करने के साथ-साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में एक बड़ी और खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। जी हां कार्तिक इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। इतना ही नहीं इस मामले में उन्होंने चेन्नई चुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी पछाड़ दिया है।

बता दें, दिनेश कार्तिक अब तक 115 कैच पकड़ चुके हैं और वह इस रेस में वो बाकी खिलाड़ियों को पीछा छोड़ा सबसे आगे निकल गए हैं। एमएस धोनी ने 114 कैच लपके हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा पार्थिव पटेल(65), नमन ओझा (65) और ऋद्धिमान साहा (59) कैच लपके हैं।

वहीं मैच की बात करें तो कोलकाता की टीम के लिए वेंकटेश अय्यर और राहुल त्रिपाठी ने काफी दमदार पारियां खेलीं। अय्यर ने 30 गेंदों में 53 जड़े, जानकी राहुल ने 42 गेंदों में 74 नाबाद रन बनाये। इस दौरान खास बात अय्यर और राहुल त्रिपाठी ने दूसरे विकेट के लिए 78 रनों की जरूरी साझेदारी निभाकर केकेआर की जीत में अहम भूमिका निभाई। बताते चले केकेआर की टीम अंक तालिका में अपने आप को चौथे स्थान पर कायम कर टीम के 8 पॉइंट्स ।
–


Download Android App
Download iOS App



