जोकोविच ने फाइनल्स में इस्नर को हराया

Summary :

नोवाक जोकोविच ने एटीपी फाइनल्स के अपने पहले मैच में जान इस्नर के खिलाफ 6-4 6-3 की आसान जीत के साथ अपनी दावेदारी मजबूत की।

लंदन : नोवाक जोकोविच ने एटीपी फाइनल्स के अपने पहले मैच में जान इस्नर के खिलाफ 6-4 6-3 की आसान जीत के साथ अपनी दावेदारी मजबूत की। जोकोविच एटीपी फाइनल्स में रिकार्ड की बराबरी करने वाले छठे खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने तीन बार इस्नर की सर्विस तोड़ी जबकि अपनी सर्विस पर एक भी ब्रेक प्वाइंट नहीं गंवाया।

उन्होंने सिर्फ छह सहज गलतियां की और अपनी सर्विस पर 86 प्रतिशत अंक जीते। गुगा कुएर्टन ग्रुप के एक अन्य मैच में लंदन के ओ2 एरेना में एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने मारिन सिलिच के खिलाफ लगातार छठी जीत दर्ज की। ज्वेरेव ने सिलिच को सीधे सेटों में 7-6, 7-6 से हराया।

जोकोविच ने अमेरिकी ओपन खिताब जीता

Desk Team