ढाका : ब्रेंडन टेलर (110) और पीटर मूर (83) रन की पारियों ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन मंगलवार को जिम्बाब्वे के लिये कड़े संघर्ष दिखाया। बंगलादेश को उसी की जमीन पर पहले मैच में पराजित कर सीरीज में 1-0 से आगे चल रही जिम्बाब्वे हालांकि मेजबान टीम से अभी एक विकेट शेष रहते 218 रन पीछे है और उसके लिये स्थिति बहुत संतोषजनक नहीं दिखाई दे रही है। स्टम्पंस तक काइल जारविस 09 रन पर नाबाद है।
बांग्लादेश के लिये तैजुल इस्लाम ने विपक्षी टीम के मध्यक्रम को लगातार परेशान किया। चारी के आउट होने के बाद ब्रेंडन टेलर ने पीटर मूर के साथ छठे विकेट के लिये 139 रन की शतकीय साझेदारी की और जिम्बाब्वे के लिये बोर्ड पर रन बटोरे। इस साझेदारी को मेहदी हसन मिराज ने मूर को आउट कर तोड़ा। इसके थोड़ देर बाद टेलर को भी मेहदी ने अपना शिकार बनाकर अहम विकेट निकाले और जिम्बाब्वे का संघर्ष रोक दिया।
टेलर ने 194 गेंदों में 10 चौके लगाकर 110 रन बनाये जबकि मूर ने 114 गेंदों में 12 चौके और एक छक्का लगाकर 83 रन बनाये। इससे पहले दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे ब्रायन चारी ने 128 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाकर 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।बंगलादेश के लिये तैजुल ने 40.3 ओवर में 107 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट निकाले जबकि मेहदी हसन को 20 ओवर में 61 रन पर तीन विकेट मिले। आरिफुल हक को 10 रन पर एक विकेट मिला।


Download Android App
Download iOS App



