तौरंगा : न्यूजीलैंड में चार देशों के टूर्नामेंट के लिये आई भारतीय हॉकी टीम उस समय चकित रह गई जब महान क्रिकेटर और भारत की अंडर 19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ उनसे मिलने यहां पहुंचे। भारतीय अंडर 19 टीम यहां विश्व कप खेलने आई है और आज उसने पापुआ न्यू गिनीया को दस विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
भारत ने पापुआ को 21 . 5 ओवर में आउट करने के बाद लक्ष्य आठ ओवर में हासिल कर लिया। भारतीय हाकी टीम चार देशों का टूर्नामेंट खेलने न्यूजीलैंड में है और कल उसे पहले मैच में जापान से खेलना है । यहां से माउंट मांगानुइ ज्यादा दूर नहीं है जहां अंडर 19 क्रिकेट टीम इस समय मौजूद है। भारतीय हाकी टीम में वापसी करने वाले पूर्व कप्तान और गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने ट्विटर पर द्रविड़ के साथ फोटो साझा किया है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



