कोरोना महामारी के कारण काफी समय से दुनिया भर में क्रिकेट पर काफी असर देखने को मिला है और ICC ने इस महामारी के चलते कई तरह के कायदे कानून भी बनाए हैं और इसी क्रम में ICC ने महिला वर्ल्ड कप के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियम के मुताबिक अगर किसी टीम में कोरोना के ज्यादा मामले सामने आते हैं और 11 खिलाड़ी पूरे नहीं हो पाते हैं तो वो टीम 9 खिलाड़ियों के साथ भी मैदान पर उतर सकती है।

आपको बता दे इससे पहले BCCI ने भी रणजी ट्रॉफी में यही नियम बनाया है। हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आए थे। भारतीय टीम के कई खिलाड़ी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। एक समय तो ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया पूरा वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाएगी। और ऐसे ही हालातों का अंदाज़ा लगते हुए ICC ने ये नियम लागू किया है।
ICC के हेड ऑफ इवेंट्स क्रिस टेटली ने गुरुवार को क्राइस्टचर्च में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘कोरोना को देखते हुए हमें थोड़ा नरम होने की जरूरत है। हम इस तरह की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खेल को मैनेज करते हैं। हमने टीम में खिलाड़ियों को लेकर कुछ ढील दी है, जबकि आधिकारिक रूप से वे अभी भी 15 खिलाड़ी रख सकते हैं।’ वहीं आपको ये भी बता दे की ICC इस बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को पिछली बार की तुलना में करीब डबल प्राइज मनी देगा। इस बार वर्ल्ड कप विजेता टीम को 1.32 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 10 करोड़ रुपए) मिलेंगे।


Download Android App
Download iOS App



