सारा टेलर ने न्यूड तस्वीर की सोशल मीडिया पर शेयर, टीम की साथी खिलाड़ी ने ही किया ट्रोल

Summary :

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज सारा टेलर ने हाल ही में फोटोशूट करवाया था। सारा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज सारा टेलर ने हाल ही में फोटोशूट करवाया था। सारा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दरअसल सारा का यह फोटोशूट न्यूड है जिसकी वजह से ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। 
सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। सारा एक हाथ में बैट पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। टीम की साथी खिलाड़ी ने ही सारा को उनकी तस्वीरों पर ट्रोल कर दिया। सारा ने सोशल मीडिया पर यह तस्वीर शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा, ”Waiting to go into bat like..”। 

इंग्लैंड क्रिकेट टीम की खिलाड़ी एलेक्जेंड्रा हार्टले ने सारा की तस्वीर पर कमेंट करते हुए कहा, आपने बिना कपड़ो के बल्लेबाजी करने का कब इंतजार किया हैं? इतना ही नहीं हार्टले ने आगे कमेंट करते हुए कहा कि आपने नग्न अवस्‍था में कितनी बार बल्लेबाजी की है और कितने क्रिकेट खेले हैं। सारा इससे पहले भी कई ऐसे तस्वीरें पोस्ट कर चुकीं हैं। 
ये है कारण है फोटो शेयर करने का
बता दें कि महिलाओं के स्वास्‍थ्य से जुड़ी परेशानियों के लिए टेलर ऐसी तस्वीरें शेयर करती हैं। सारा ने अपनी न्यूड तस्वीर जब पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी तो उन्होंने कैप्‍शन में लिखा था कि जो मुझे जानता है वह इस बात को समझता होगा कि इस तरह का फोटोशूट मेरे कंफर्ट जोन के बाहर है लेकिन फिर भी मुझे गर्व है कि महिलाओं से जुढ़ी इस तरह के अभियान से मैं जुड़ी हूं। इसके लिए मैं वुमेन हेल्‍थ यूके को धन्यवाद देती हूं। 

Desk Team