कुछ इस तरह मनाया गया 37 साल का दुनिया का सबसे उम्रदराज पांडा का बर्थडे

Summary :

केवल इंसान ही नहीं बल्कि जू के लोग भी जानवरों का बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं जो काफी पुराने हो जाते हैं। क्योंकि इसकी जानकारी अभी तक भी आती रहती है।

केवल इंसान ही नहीं बल्कि जू के लोग भी जानवरों का बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं जो काफी पुराने हो जाते हैं। क्योंकि इसकी जानकारी अभी तक भी आती रहती है। हाल ही में ऐसा कुछ देखा गया है जिसका जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया है। 
बता दें कि विश्व में सबसे ज्यादा उम्रदराज पांडा शिनशिंग का 37 वां जन्मदिन मनाया गया है। इसे सबसे बूढ़ा और पुराना पांडा माना जाता है। इसलिए पांडा के बर्थडे पर कुछ खास तैयारियां की गई थी। 
37 वर्ष के इस पांडा की उम्र मानव जाति के 100 साल से अधिक के बराबर होती है। इसलिए पांडा को सबसे उम्रदराज माना जाता है। 23 अगस्त के दिन चीन के छोंगछिंग चिडिय़ाघर ने पांडा शिनशिंग का जन्मदिन मनाने के लिए समारोह को आयोजन किया था। 
इस दौरान उसके लिए बहुत सुंदर सा केक भी लाया गया। जिसे उन्होंने अपने हिसाब से मनाया साथ ही इसमें कई अन्य छोटे-छोटे पांडा भी शामिल हुए थे। 
अभी शिनशिंग की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर है। पांडा के करीब सौ से ज्यादा प्रशंसकों ने चिडिय़ाघर में शिनशिंग का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही पांडा शिनशिंग ने जन्मदिन पर केक भी खाया।
 पांडा शिनशिंग का जन्म 1982 को हुआ था और वह 1983 में छोंगछिंग चिडिय़ाघर में आया था। इसी में पांडा को चाहने वाले शामिल थे और उन्होंने भी इस पल को खूब एन्जॉय किया। 

Desk Team