इंग्लैंड की टीम एशेज खेलने के लिए इस वक़त ऑस्ट्रेलिया में है जहाँ उसे पहला मैच उसी गाबा के मैदान में खेलना है जहाँ टीम इंडिया ने इसी साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया को उस मैदान में 35 साल बाद हराया। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने रविवार को कहा कि उनकी टीम गाबा में आठ दिसंबर से शुरू होने वाली एशेज सीरीज में भारतीय टीम के प्रदर्शन से प्रेरणा लेगी जिसने इस साल के शुरू में यहां ऑस्ट्रेलिया के विजय अभियान को थामकर सीरीज जीती थी। भारत ने इसी साल जनवरी में गाबा में चौथे और आखरी टेस्ट मैच में तीन विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। यह ऑस्ट्रेलिया की गाबा में 35 साल में पहली हार थी

रूट ने यहां एशेज से जुड़े कार्यक्रम में कहा, ‘भारत जिस तरह से अपने मजबूत पक्षों पर डटा रहा, इंग्लैंड भी वही रणनीति अपनाएगा। भारत को क्रेडिट जाता है। उन्होंने पूरी सीरीज में बेजोड़ प्रदर्शन किया था तथा और कई तरह से यहां का दौरा करने वाली टीमों के लिए अच्छा उदाहरण पेश किया था। ‘ऑस्ट्रेलिया ने मैच से दो दिन पहले अपनी प्लेइंग 11 घोषित कर दी है जिससे इंग्लैंड के लिए रणनीति तैयार करने में कुछ आसानी होगी। आपको बता दे इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में आखिरी बार 2011 में एशेज जीती थी।


Download Android App
Download iOS App



