सेविले : रहीम स्टर्लिंग के दो गोल की मदद से इंग्लैंड ने यूएफा नेशन्स लीग के ग्रुप चार के एक रोमांचक मैच में स्पेन को 3-2 से हराया जो उसकी पिछले कुछ वर्षों की सबसे शानदार जीत मानी जा रही है। नये कोच लुई एनरिक की देखरेख में स्पेन की टीम ने शानदार फार्म दिखायी है। फिर वह स्वदेश में खेल रही थी और इसलिए इसे गेरेथ साउथगेट के कोच रहते हुए इंग्लैंड की सर्वश्रेष्ठ जीत माना जा रहा है। यह 2001 में म्यूनिख में जर्मनी पर 5-1 की जीत के बाद उसकी सबसे प्रभावशाली जीत है।
स्टर्लिंग ने 16वें और 38वें मिनट में गोल किये जबकि इस बीच मार्कस रैशफोर्ड ने 29वें मिनट में गोल दागा। इस तरह से इंग्लैंड ने मध्यांतर तक ही 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। स्पेन ने दूसरे हाफ में वापसी की कोशिश की। उसकी तरफ से स्थानापन्न पाको अलकासर ने 58वें मिनट में पहला गोल किया। सर्जियो रामोस ने इंजुरी टाइम के अंतिम क्षणों (98वें मिनट) में दूसरा गोल किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


Download Android App
Download iOS App



