भारत के इस शहर में इस दिन होगी प्रियंका और निक की शादी

Summary :

NULL

बॉलीवुड की मशहूर आदाकारा प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनस की सगाई के बाद अब सबकी नजरे इन दोनों की शादी पर टीकी हुई है। हालांकि नवबंर वेडिंग को लेकर खबरें तो बहुत आ रही हैं लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी पुख्ता नहीं हुआ है।

खबरों  की मानें तो दोनों भारतीय रीति-रिवाज से शादी करने जा रहे हैं। शादी के कार्यक्रम 30 नवंबर से शुरू होकर 2 दिसंबर तक चलेंगे। यह शादी शाही अंदाज में राजस्थान के जोधपुर में होने वाली है। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और इनमें शामिल होने के लिए निक भी भारत आ चुके हैं।

2 दिसंबर को होगी शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लेकर कनफर्म डेट अब सामने आ गई है। प्रियंका चोपड़ा इसी साल की 2 दिसंबर को हमेशा के लिए निक जोनस की हो जाएंगी। सूत्र ने बताया है कि दोनों ने अभी हाल ही में ये फैसला लिया है।ऐसे में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने अब अपनी शादी को लेकर शॉपिंग शुरू भी कर दी है।

जबकि निक भी कई दुकानों की खाक छान रहे हैं ताकि उन्हें अपने लिए कोई अच्छा आउटफिट मिल सके। हाल ही में हुई बॉलीवुड की शादियों में किस-किस डिजाइनर के आउटफिट को लोगों ने पहना था उसे देखते हुए अब प्रियंका ने मशहूर फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला को इसके लिए चुना है।

बता दें कि प्रियंका और निक ने 18 अगस्त को मुंबई में सगाई की थी। इस सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। क्योंकि पूजा पाठ करने के लिए एथनिक लुक में नजर आए निक बेहद क्यूट लग रहे थे।

 

अब शादी की तारीख और डिटेल सामने आ गई हैं तो सभी को इंतजार है कि आखिर निक घोड़ी पर सवार होकर प्रिंयका को लेने आएंगे या निक ने इसके लिए कोई खास प्लानिंग की हुई है।

Desk Team