इंग्लैंड के सबसे सफल कप्तान इयोन मॉर्गन पिछले महीने ही अपने खराब फॉर्म से आजिज आकर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया. वो 2019 के वर्ल्ड कप के बाद से ही अपनी फॉर्म से जूझ रहे थे. उन्होंने अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को 2019 का वर्ल्ड कप भी दिलाया था.

हालांकि अब खबर आ रही है कि इयोन मोर्गन एक बार फिर से मैदान पर लौटने वाले है. उन्होंने एलएलबी यानी लीजेंड क्रिकेट लीग में भाग लेने का फैसला किया है. लीजेंड लीग में वो खिलाड़ी खेलते है, जो अपने देश की तरफ से खेलकर संन्यास ले चुके होते है. मॉर्गन लीजेंड लीग क्रिकेट लीग के दूसरे सीजन से इस टूर्नामेंट के हिस्सा होंगे.

आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी खेलते है. जैसे कि वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, यूसुफ पठान, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तूफानी गेंदबाज ब्रेट ली, श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन. यह टूर्नामेंट इसी साल के सेप्टेंबर में खेला जाएगा, जिसमें लगभग 10 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे.मॉर्गन इस टूर्नामेंट में खेलने के बारे में कहा कि वो काफी खुश है कि उन्हें लेजेंड खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल जब लीजेंड लीग क्रिकेट टूर्नामेंट को पहली बार खेला गया था तब इडिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी को इसमें शामिल किया गया था और तीन टीम में विभाजित कर दिया गया था. पहला इंडिया दूसरा एशिया और तीसरा रेस्ट ऑफ दी वर्ल्ड.


Download Android App
Download iOS App



