क्या टीम इंडिया सेमी फाइनल के लिए कर पाएगी क्वालिफाई?, जानें एक हार से प्वाइंट्स टेबल पर क्या पड़ा असर?

Summary :

Equation To Qualify For T-20 World Cup: वुमेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 1 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार ने भारतीय टीम की सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका दिया है। इस रिजल्ट के बाद ग्रुप-1 की प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टूर्नामेंट के फॉर्मेट को देखते हुए एक भी हार किसी टीम की नॉकआउट में पहुंचने की पॉसिबिलीटी को प्रभावित कर सकती है और फिलहाल भारत इसी सिचुएशन का सामना कर रहा है। भारत ने अब तक अपने तीन मुकाबलों में से दो में जीत हासिल की है और चार प्वाइंट्स के साथ…

Equation To Qualify For T-20 World Cup: वुमेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 1 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार ने भारतीय टीम की सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका दिया है। इस रिजल्ट के बाद ग्रुप-1 की प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टूर्नामेंट के फॉर्मेट को देखते हुए एक भी हार किसी टीम की नॉकआउट में पहुंचने की पॉसिबिलीटी को प्रभावित कर सकती है और फिलहाल भारत इसी सिचुएशन का सामना कर रहा है।

भारत ने अब तक अपने तीन मुकाबलों में से दो में जीत हासिल की है और चार प्वाइंट्स के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीन जीत दर्ज करके टॉप पोजिशन पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के भी सीमिलर प्वाइंट्स हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट की वजह से दक्षिण अफ्रीकी टीम तीसरे नंबर पर मौजूद है। वहीं पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीमें लगातार तीन हार के बाद लगभग टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई हैं।

Challenges Over India: भारत के सामने बढ़ी चुनौती

Equation To Qualify For T-20 World Cup
Equation To Qualify For T-20 World Cup (Source: Google)

हालांकि भारतीय टीम के लिए भी आगे का सफर आसान नहीं रहने वाला है क्योंकि उसके अपकमिंग मुकाबले बांग्लादेश और मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ हैं। वहीं आईसीसी के नियमों के अनुसार हर एक ग्रुप से सिर्फ दो टीमें ही सेमीफाइनल में जगह बना पाएंगी।

Equation To Qualify For T-20 World Cup: भारत के सेमी फाइनल में जानें की संभावनाएं

Equation To Qualify For T-20 World Cup
Equation To Qualify For T-20 World Cup (Source: Google)

अगर भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ता है, तो उसके कुल छह प्वाइंट्स ही रह जाएंगे, जिससे सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना कमजोर हो सकती है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के बचे मुकाबले बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के खिलाफ हैं। कागजों पर ये दोनों मैच दक्षिण अफ्रीका के लिए उम्मीद के हिसाब से आसान माने जा रहे हैं। अगर प्रोटियाज टीम दोनों मुकाबले जीत लेती है, तो उसके आठ प्वाइंट्स हो जाएंगे और वह नॉकआउट में पहुंचने की मजबूत दावेदार बन जाएगी।

हालांकि भारत के लिए अभी भी उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। अगर ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान या भारत के खिलाफ हार मिलती है, तो ग्रुप-1 की सिचुएशन फिर से रोमांचक हो सकती है और वहीं सेमीफाइनल की दौड़ में भी कई टीमें बनी रह सकती हैं।

Ind Vs SA: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच का हाल

Equation To Qualify For T-20 World Cup
Equation To Qualify For T-20 World Cup (Source: Google)

अगर मैच की बात करें तो इस मुकाबले में इंडियन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन का चुनौतीपूर्ण टारगेट खड़ा किया था। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया और छह विकेट से जीत दर्ज की।

दक्षिण अफ्रीका की जीत की सबसे बड़ी नायिका मारिजाने कैप रहीं, जिन्होंने बेहतरीन 81 रन की पारी खेली। भारतीय टीम की ओर से राधा यादव द्वारा छोड़े गए दो अहम कैच भी मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुए। उन्होंने कैप को 27 और 66 रन के पर्सनल स्कोर पर जीवनदान दिया, जिसका पूरा फायदा उठाते हुए दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने मैच जिताऊ पारी खेली और अपनी टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi से भिड़ना पड़ा श्रीलंकन प्लेयर्स को भारी, जानें Srilankan Board ने क्या लिया एक्शन?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।