IND vs SL: राहुल द्रविड़ को कोच के रूप में देखकर खुशी से झूम उठे फैंस, दिया ऐसा रिएक्शन

Summary :

बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए एक अलग भारतीय टीम को चुन लिया है। श्रीलंका दौरे पर राहुल द्रविड़ मुख्य कोच के रूप में नजर आएंगे।

बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए एक अलग भारतीय टीम को चुन लिया है। श्रीलंका दौरे पर राहुल द्रविड़ मुख्य कोच के रूप में नजर आएंगे। जबकि शिखर धवन टीम के कप्तान होंगे। वैसे राहुल द्रविड़ को कोच बनाए जाने के बाद भारतीय फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। श्रीलंका जाने से पहले राहुल द्रविड़ और शिखर धवन ने मीडिया से बातचीत की और अपनी राय भी शेयर की। बीसीसीआई ने दोनों की खास तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है जिसके बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
बीसीसीआई ने शिखर धवन और राहुल राहुल द्रविड़ की साथ में तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसके साथ में उन्होंने लिखा, श्रीलंका दौरे के लिए टीम के कप्तान और कोच का अभिवादन करें। हम बेहद उत्साहित हैं, क्या आप भी?  इसके बाद से ट्विटर पर राहुल द्रविड़ ट्रेंड करने लगा है। अब भारतीय फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मालूम हो यह पहला मौका है जब दो भारतीय टीमें अलग अलग देश के साथ क्रिकेट खेलती नजर आएगी। श्रीलंका दौरे के लिए टीम में कई नए खिलाड़ी शामिल हुए हैं।

फैंस ने दिया रिएक्शन प्रतिक्रिया… 

तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस खूब अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अब समय आ गया है कि द्रविड़ को भारतीय टीम का असली कोच बना देना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा, इंग्लैंड दौरे के लिए अजिंक्या रहाणे को टेस्ट टीम का कप्तान बनाना चाहिए और राहुल द्रविड़ को बतौर कोच टीम में शामिल करना चाहिए। 

बता दें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज 13 जुलाई से वनडे के साथ शुरू होगी, जिसके बाद 21 जुलाई से टी-20 मैच खेले जाएंगे।
भारतीय टीम इस प्रकार है :-

शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडीकल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नीतीश राणा, ईशन किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के. गौतम, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरूण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी और चेतन सकारिया।
नेट गेंदबाज : इशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर और सिमरनजीत सिंह।

Desk Team