लंदन : ग्रैंड स्लेम के बादशाह स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर को रिकार्ड चौथी बार वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खेल शख्सियत के सम्मान से नवाजा गया है। 36 साल के फेडरर ने इस वर्ष कमाल की फार्म दिखाई और दो और ग्रैंड स्लेम अपने नाम किये। घुटने की चोट के कारण 6 महीने तक कोर्ट से बाहर रहे स्विस मास्टर ने आस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद रिकार्ड 8वीं बार विंबलडन खिताब अपने नाम किया। इस सत्र उनका रिकार्ड 52-5 का रहा। वह इसी वर्ष विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर पर भी पहुंचे। फेडरर ने रिकार्ड चौथी बार यह सम्मान अपने नाम किया है। 2004, 2006, 2007 में भी उन्हें विश्व की सर्वश्रेष्ठ खेल शख्सियत चुना था।
उनके अलावा मोहम्मद अली और जमैका के यूसेन बोल्ट ने तीन-तीन बार यह खिताब पाया है। स्विस खिलाड़ी ने कहा कि यह गौरवान्वित करने वाला है। जो समर्थन ब्रिटिश लोग मुझे देते हैं वह कमाल का है। दुनिया के महान खिलाड़ियों के साथ मुझे चुना जाना ही बड़ी बात है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



