गोल्ड कोस्ट : मणिका बत्रा के जबरदस्त खेल से भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को सिंगापुर को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। भारतीय टीम ने एक ही दिन में अपने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले जीत कर पहली बार टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 3-0 से से और फाइनल में सिंगापुर को 3-1 से हराया। भारतीय जीत की सूत्रधार रही मणिका जिन्होंने आज कुल तीन मैच जीते। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच और सिंगापुर के खिलाफ दो मैच जीते।
मणिका ने पहले ही मैच में विश्व की चौथे नंम्बर की खिलाड़ी तियानवेई फेंग को हरा कर भारत की जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया। विश्व रैंकिंग में 58 वें नंबर की खिलाड़ी मणिका ने फेंग से पहला गेम जीता लेकिन अगले दो गेम गंवा दिए। मणिका ने शानदार वापसी करते हुए अगले दो गेम जीत कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे मैच में मधुरिका पाटकर को हार का सामना करना पड़ा। युगल में मौमा दास और मधुरिका ने यिहान झाउ और मेंगयू यू को हराकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



