भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट हुआ रद्द, सीरीज के परिणाम पर अभी अंतिम फैसला बाकी

Summary :

भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से होने वाला पांचवां और आखिरी टेस्ट मुकाबला शुरू होने से कुछ घंटे पहले रद्द कर दिया गया।

भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से होने वाला पांचवां और आखिरी टेस्ट मुकाबला शुरू होने से कुछ घंटे पहले रद्द कर दिया गया। सीरीज का ये फाइनल मैच मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाना था। दरअसल दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने यह फैसला कोरोना महामारी के  तेजी से बढ़ते मामलों के कारण लिया है। हालांकि अभी इसका परिणाम नहीं निकला की सीरीज का खिताब किसके नाम दर्ज है।
दरअसल भारतीय टीम कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पहले दिन मैदान पर नहीं उतरी।  हालांकि कुछ समय ये फैसला लिया गया कि पांचवां टेस्ट मुकाबला रद्द किया जाता है। वहीं इससे पहले मैच को लेकर जानकारी सामने आ रही थी कि शुक्रवार से शुरू होने वाला मैनचेस्टर टेस्ट अपने तय समय पर शुरू नहीं होगा।
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान जारी कर कहा, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से चर्चा करने के बाद ईसीबी इस बात की पुष्टि करता है कि भारत और इंग्लैंड के बीच आज से यहां ओल्ड ट्रेफोर्ड में होने वाला पांचवां टेस्ट मुकाबला रद्द किया जाता है।

बयान में कहा, कैंप में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण भारत मैदान में टीम उतारने में असमर्थ है। हम प्रशंसकों और साझेदारों से माफी मांगते है, जो हमें पता है कि इस फैसले से उन्हें कितना दुख होगा। आगे की जानकारी आने वाले समय में दी जाएगी।
गौरतलब है चौथे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए थे। वहीं शास्त्री के बाद फील्डिंग कोच आर श्रीधर, गेंदबाजी कोच भारत अरुण कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। इन तीनों के आइसोलेशन होने के साथ-साथ फिजियो नितिन पटेल लंदन में अपना क्वारंटाइन पूरा कर रहे हैं।
इन सभी के कोरोना के चपेट में आने के बाद बीते गुरुवार को जूनियर फिजियो योगेश परमार भी कोरोना वायरस का शिकार हो गए।  जिसके बाद टीम का प्रैक्टिस सेशन रद्द कर दिया और सभी खिलाडियों को अपने कमरे के अंदर रहने के लिए कहा गया। हालांकि, टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, जिसके बाद इस मैच के तय समय पर होने की संभावना जताई।
गौरतलब है इस पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में भारत 2-1 से आगे चल रहा है। वहीं खबर है कि  अगर पांचवां टेस्ट रद्द होता है तो इस मैच को आगे आयोजित किया जा सकता है। इस मैच के अब अगले इंग्लैंड दौरे पर होने की उम्मीद है।

Desk Team