पहला टेस्ट : श्रीलंका 174 रन पर हुई ढेर, धमाकेदार शतक के बाद SIR जडेजा ने चटकाए पांच विकेट

Summary :

मोहाली के आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने लंच ब्रेक से पहले श्रीलंका को 174 रनों पर समेट दिया।

 मोहाली के आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने लंच ब्रेक से पहले श्रीलंका को 174 रनों पर समेट दिया। इस बीच बल्लेबाज पथुम निसानका 61 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे। वहीं, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने पांच विकेट चटकाए। भारत ने दूसरे दिन 574 रनों पर अपनी पारी घोषित् 
इस बीच तीसरे दिन श्रीलंका पारी समाप्त होने के बाद, भारत 400 रनों से अभी भी बढ़त बनाए हुए है। टीम ने दूसरी पारी नहीं खेलने का फैसला लेते हुए श्रीलंका टीम को जीत के लिए 400 रन का लक्ष्य दिया है।दूसरी पारी में लंच तक श्रीलंका टीम ने एक विकेट खोकर 10 रन बना लिए हैं। क्रीज पर दिमुथ करुणारत्ने और पथुम निसानका मौजूद हैं। टीम के सलामी बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने को गेंदबाज अश्विन कुमार ने अपने ओवर में चलता किया। वे एक भी रन टीम के लिए नहीं जोड़ सके। 
दूसरी पारी से पहले, भारत ने पहली पारी में श्रीलंका को 575 रनों की लीड दी थी। हालांकि, श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने कुल 65 ओवर खेले, जिसमें वे जल्दी-जल्दी विकेट गंवाते हुए चलते बने और 174 रन ही टीम में जोड़ पाए। इस बीच भारतीय खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने अपने बल्ले और गेंदबाजी से चमक बिखेरी और टीम को एक मजबूत स्थिती में खड़ा कर दिया। वहीं, बुमराह और अश्विन ने 2-2 विकेट हासिल किए। इस बीच जयंत यादव को एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ, हालांकि वे बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रहे। वहीं, मोहम्मद शमी ने एक विकेट हासिल किया। 
संक्षिप्त स्कोर : 
भारत : 129.2 ओवर में 574/8 पारी घोषित (रवींद्र जडेजा नाबाद 175, ऋषभ पंत 96; सुरंगा लकमल 2/90, विश्वा फर्नाडो 2/135)। 
श्रीलंका : 65 ओवरों में 174/10 (दिमुथ करुणारत्ने (28), पथुम निसानका (नाबाद 61), रविंद्र जडेजा 5/41, आर अश्विन 2/49)। 

Ujjwal Jain