Ronaldo की टीम अल नस्र ने रचा इतिहास, लगातार 94 मैचों में गोल कर तोड़ा रिवर प्लेट का रिकॉर्ड

Summary :

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई वाली अल नस्र ने लगातार 94 मैचों में गोल करके क्लब फुटबॉल में इतिहास रच दिया है और रिवर प्लेट का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अल खलीज के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ रहे मुकाबले में अब्दुल्लाह अल-हमदान के गोल से यह विश्व रिकॉर्ड बना, जिसके दौरान रोनाल्डो लगातार टीम के कप्तान रहे हैं। 41 वर्षीय रोनाल्डो अब अपने करियर के आखिरी सत्र में 1000 आधिकारिक गोल के ऐतिहासिक आंकड़े से सिर्फ 21 गोल दूर हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की लीडरशिप वाली अल नस्र ने क्लब फुटबॉल में एक ऐसा बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे तोड़ना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा। सऊदी प्रो लीग में अल खलीज के खिलाफ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहने के बावजूद अल नस्र ने इतिहास रच दिया है। टीम की ओर से एक गोल होते ही लगातार 94 मैचों में स्कोर करने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। इस अचीवमेंट के साथ अल नस्र ने अर्जेंटीना के मशहूर क्लब रिवर प्लेट का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। रिवर प्लेट ने 1936 से 1939 के बीच लगातार 93 मुकाबलों में कम से कम एक गोल किया था।

दिसंबर 2023 में शुरू हुआ था रिकॉर्ड बनाने का सफर

Ronaldo's Al Nassr creates history by breaking 87-year-old Record
Ronaldo’s Al Nassr creates history by breaking 87-year-old Record (Source: Google)

अल नस्र का लगातार गोल करने का सिलसिला दिसंबर 2023 में शुरू हुआ था। उस समय टीम को अल हिलाल के खिलाफ 0-3 की करारी हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, इसके बाद अल नस्र ने शानदार वापसी की। वहीं अगले मैच में टीम ने अल रियाद को 4-1 से हराया और इसके बाद लगातार हर मुकाबले में गोल करने का सिलसिला जारी रखा। देखते ही देखते यह रन 94 मैचों तक पहुंच गया।

अल खलीज के खिलाफ मुकाबले में अब्दुल्लाह अल-हमदान ने 72वें मिनट में गोल करके अल नस्र को बराबरी दिलाई। उनका यह गोल टीम के लिए बेहद खास साबित हुआ, क्योंकि इसी के साथ अल नस्र ने क्लब फुटबॉल का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया।

Al Nassr Creates History: रोनाल्डो की कप्तानी में मिली बड़ी अचीवमेंट

Al Nassr Creates History
Al Nassr Creates History (Source: Google)

इस ऐतिहासिक गोलिंग रन के दौरान क्रिस्टियानो रोनाल्डो लगातार अल नस्र की कप्तानी करते रहे हैं। 2023 में क्लब से जुड़ने के बाद पुर्तगाली स्टार ने सऊदी प्रो लीग में अब तक 113 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 105 गोल दागे हैं। हालांकि, रिकॉर्ड बनाने के बावजूद अल नस्र अल खलीज के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर पाया। मुकाबला ड्रॉ होने के बाद टीम लीग की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पोजीशन पर पहुंच गई है। अल नस्र अब अल हिलाल से दो और अल इत्तिहाद से एक प्वाइंट पीछे है।

रियल मैड्रिड के साथ भी रोनाल्डो बना चुके हैं रिकॉर्ड का हिस्सा

Christiano Ronaldo Record
Christiano Ronaldo Record (Source: Google)

लगातार गोल करने का ऐसा कारनामा रोनाल्डो के करियर में पहली बार नहीं हुआ है। रियल मैड्रिड के साथ अपने शानदार दौर में वह उस टीम का हिस्सा थे, जिसने अप्रैल 2016 से सितंबर 2017 के बीच लगातार 73 मैचों में गोल किया था। हालांकि, दोनों रिकॉर्ड में अंतर है, रियल मैड्रिड का 73 मैचों वाला रिकॉर्ड सभी कॉम्पटीशन को मिलाकर बनाया गया था, जबकि अल नस्र का 94 मैचों का नया रिकॉर्ड टॉप लेवल की लीग के मुकाबलों से जुड़ा है।

1000 गोल के ऐतिहासिक आंकड़े के करीब रोनाल्डो

Cristiano Ronaldo Al-Nassr Team
Cristiano Ronaldo Al-Nassr Team (Source: Google)

41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए यह सीजन कई मायनों में खास हो सकता है। उन्होंने सिंग्नल दिए हैं कि 2026-27 का सीजन उनके पेशेवर फुटबॉल करियर का आखिरी सेशन हो सकता है। इसके साथ ही रोनाल्डो की नजर एक और ऐतिहासिक अचीवमेंट पर है। वह सीनियर लेवल पर ऑफिशियल तौर पर 1000 गोल पूरे करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बनने की दहलीज पर हैं। उनके नाम फिलहाल 979 गोल दर्ज हैं, यानी वह इस ऐतिहासिक आंकड़े से सिर्फ 21 गोल दूर हैं।

अल नस्र का लगातार गोल करने का रिकॉर्ड और रोनाल्डो का 1000 गोल के करीब पहुंचना इस सीजन को क्लब और पुर्तगाली दिग्गज दोनों के लिए यादगार बना सकता है।

Read More: Mbappe के डबल से रियल मैड्रिड की बड़ी जीत, La Liga League में जानें क्या है बाकी टीमों का हाल?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।