Lionel Messi के पिता जॉर्ज मेसी का हुआ निधन, LA Liga की राइवल टीम्स ने दी श्रद्धांजलि

Summary :

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 साल की उम्र में लंबे समय तक बीमार रहने के बाद निधन हो गया। उन्होंने मेसी के बचपन से लेकर उनके शानदार फुटबॉल करियर तक हर कदम पर उनका साथ दिया और लंबे समय तक उनके एजेंट भी रहे। मेसी के इलाज से लेकर यूरोप जाने और बार्सिलोना में शुरुआती दिनों तक जॉर्ज ने बेटे का पूरा साथ निभाया। 2026 वर्ल्ड कप के दौरान उनकी बीमारी की खबर सामने आई थी।

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का रोसारियो में निधन हो गया है। 68 साल के जॉर्ज लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। बेटे के पूरे फुटबॉल करियर में उनका अहम योगदान रहा था और वो लंबे समय तक लियोनेल मेसी के एजेंट भी रहे, इसी के साथ वो मेसी के करियर से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों को संभालते भी थे।

जॉर्ज मेसी के निधन को लियोनेल के जीवन की सबसे मुश्किल घड़ियों में से एक माना जा रहा है। बचपन से ही उन्होंने अपने बेटे के फुटबॉल सपने को पूरा करने के लिए हर पॉसीबल कोशिश की। जब कम उम्र में मेसी को ग्रोथ हार्मोन की कमी का पता चला और इलाज की जरूरत पड़ी, तब जॉर्ज ने यह ठान लिया कि उनके बेटे को जरूरी मेडिकल मदद मिलती रहेगी फिर चाहे कैसी भी सिचुएशन क्यों ना हो।

उस समय मेसी अर्जेंटीना के क्लब न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज की यूथ टीम का हिस्सा थे। इसके बाद जब उन्होंने यूरोप जाकर फुटबॉल में अपना फ्यूचर तलाशने का फैसला किया, तो जॉर्ज भी उनके साथ स्पेन चले गए। लियोनेल की कम उम्र को देखते हुए उन्होंने बेटे के साथ बार्सिलोना में रहने का फैसला किया, जबकि मेसी की मां सेलिया रोसारियो में परिवार के बाकी सदस्यों की देखभाल करती रहीं।

मेसी के करियर के पीछे पिता का बड़ा योगदान

लियोनेल मेसी के प्रोफेशनल करियर को आगे बढ़ाने में जॉर्ज का रोल काफी अहम रहा था। उन्होंने लंबे समय तक मेसी के एजेंट के तौर पर काम किया और कॉन्ट्रैक्ट, ट्रांसफर तथा करियर से जुड़े कई अहम मामलों को संभाला। हालांकि जॉर्ज मेसी खुद को मीडिया की सुर्खियों से दूर रखते थे। वह पब्लिकली बहुत कम नजर आते थे और इंटरव्यू भी बेहद कम देते थे। सोशल मीडिया पर भी वह कभी-कभार ही मेसी और परिवार से जुड़े खास पलों की तस्वीरें या अपडेट शेयर करते थे।

2026 वर्ल्ड कप के दौरान सामने आई थी बीमारी की खबर

Messi's father undergoes treatment
Messi’s father undergoes treatment (Source: Google)

जॉर्ज मेसी अक्सर बड़े टूर्नामेंट और वर्ल्ड कप के दौरान अपने परिवार के साथ लियोनेल का मैच देखने स्टेडियम पहुंचते थे। लेकिन 2026 FIFA वर्ल्ड कप के दौरान उनकी गैरमौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा था। उस समय एंटोनिया और मेसी के तीनों बेटे मैच देखने पहुंचे थे, लेकिन जॉर्ज और परिवार के कुछ बाकी सदस्यों की एबसेंस चर्चा का विषय बनी थी। इसी दौरान पहली बार यह जानकारी सामने आई थी कि लियोनेल मेसी के पिता लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे।

Jorge Messi's Health Update
Jorge Messi’s Health Update (Source: Google)

जॉर्ज मेसी ने अपने बेटे के बचपन से लेकर दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में शामिल होने तक उनका हर कदम पर साथ दिया। ऐसे में उनका निधन लियोनेल मेसी और पूरे मेसी परिवार के लिए बेहद इमोशनल और मुश्किल समय है। हालांकि इसी बीच ला लीगा की दिग्गज और कट्टर राइवल टीमों, FC बार्सिलोना और रियल मैड्रिड CF ने लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज को श्रद्धांजलि दी है।

अर्जेंटीना की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेसी के पिता का निधन स्थानीय समयानुसार रात 10:00 बजे एक अस्पताल में हुआ, जहाँ वे एक पुरानी बीमारी का इलाज करा रहे थे। मेसी के बचपन के क्लब, नेवेल्स ओल्ड बॉयज़ ने जॉर्ज के निधन की पुष्टि की, हालाँकि फुटबॉलर के परिवार की ओर से अभी भी ऑफिशियल बयान का इंतज़ार किया जा रहा है।

Read More: Mohamed Salah ने लिवरपूल को कहा अलविदा, जानिए अब किस टीम के साथ जुड़ेगा ये बेहतरीन खिलाड़ी?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं