ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को स्किन कैंसर है। 2015 आईसीसी विश्व कप ऑस्ट्रेलिया ने माइकल क्लार्क की कप्तानी में जीता था। ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप जीताने के बाद माइकल क्लार्क ने क्रिकेट के संन्यास ले लिया था। उसके बाद से क्रिकेट में माइकल कमेंट्री करते हैं।

बीते रविवार को इंस्टाग्राम पर माइकल ने तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैन्स को बताया कि वह स्किन कैंसर से जूझ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए माइकल क्लार्क ने बताया कि उनके माथे पर सर्जरी हुई है।

साल 2006 से स्किन कैंसर से माइकल क्लार्क जूझ रहे हैं। इसके चलते क्लार्क की चेहरे पर तीन बार सर्जरी हुई है। अब चौथी सर्जरी क्लार्क ने अपने चेहरे पर कराई है। इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए क्लार्क ने कहा, एक और दिन, मेरे चेहरे पर एक और स्किन कैंसर कट…..बाहर मौजूद सभी युवा ये सुनिश्चित करें कि वे सूरज से बचने के लिए सही कदम उठा रहे हैं।
बता दें कि साल 2010 से माइकल क्लार्क कैंसर काउंसिल के एबेंसडर हैं। कैंसर काउंसिल के विज्ञापन कैंपेन से माइकल जुड़े थे और युवा खिलाड़ियों को सूरज की किरणों से अपनी त्वचा बचाने की भी सलाह देते आ रहे हैं।

बता दें कि स्किन कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। जो व्यक्ति धूप में ज्यादा समय तक रहते हैं उन्हें स्किन कैंसर हो जाता है। सूूरज की किरणें सीधे शरीर के जिन हिस्सों में पड़ती है वहां पर स्किन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। जैसे हथेली, उंगलियां, नाखून की त्वचा, पैर के अंगूठे की त्वचा यहां पर स्किन कैंसर हो सकता है।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क स्किन कैंसर से जूझ रहे हैं। क्लार्क से पहले भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को भी कैंसर हुआ था और उन्हाेंने कैंसर को हराकर वापस लौटे।


Download Android App
Download iOS App



