नई दिल्ली : भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने चार दिन के टेस्ट मैच को अपना समर्थन दिया है और कहा है कि यह आगे जाने के लिए अच्छा विचार है। पठान ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। पठान ने कहा कि मैं यह बात काफी दिनों से कहता आ रहा हूं कि चार दिन के टेस्ट मैच आयोजित कराए जाने चाहिए।
मुझे लगता है कि आगे जाने का सही तरीका है। उन्होंने कहा कि हम रणजी ट्रॉफी में भी चार दिन के टेस्ट मैच खेलते हैं और परिणाम भी आते हैं। तो टेस्ट मैच क्यों नहीं? बाएं हाथ के पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि आज के दिनों में परिणाम लगातार आ रहे हैं लेकिन चार दिन के टेस्ट मैच होते हैं तो हर मैच में परिणाम आएंगे.. मैं पूरी तरह से चार दिन के टेस्ट मैच को लेकर सहमत हूं।


Download Android App
Download iOS App



