France vs Morocco (FIFA World Cup 2022) : फ्रांस ने मोरक्को की टीम को 2-0 से दी मात , फाइनल में अर्जेंटीना से होगा मुकाबला

Summary :

फ्रांस ने सेमीफाइनल में मोरक्को की टीम को 2-0 से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है। अब खिताबी मुकाबले में फ्रांस की टक्कर लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली टीम अर्जेंटीना से होगी

कतर में चल रहे फीफा विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में गत चैंपियन फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हरा दिया है। वही , इस जीत के साथ ही फ्रांस ने लगातार दूसरी और कुल चौथी बार फाइनल में अपनी जगह बनाई है। अब फ्रांस की टीम अपना लगातार दूसरा और ओवरऑल तीसरा खिताब जीतने के लिए फाइनल में अर्जेंटीना से भिड़ेगी। इस अर्जेंटीनाई टीम के कप्तान लियोनेल मेसी हैं। अब फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच 18 दिसंबर को खेला जाएगा।
वहीं, मोरक्को की हार से अफ्रीकी और अरब देशों का सपना टूट गया। वह अब तीसरे स्थान के लिए मैच में 17 दिसंबर को क्रोएशिया के खिलाफ उतरेगा।
बता दे कि मोरक्को के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने उतरी फ्रांस की टीम ने शुरुआत से आक्रामक खेल दिखाया। इसका नतीजा यह हुआ कि खेल के पांचवें मिनट में ही टीम के लिए थियो हर्नांडेज गोल दागकर सनसनी मचा दी। इसके बाद भी फ्रांस का खेमा लगातार मोरक्को के गोल पोस्ट पर वार करता रहा। इस तरह पहले हाफ में फ्रांस की टीम 1-0 से आगे रही। खेल के दूसरे हाफ में फ्रांस ने 79वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगुनी कर ली।
फ्रांस के लिए यह गोल रैंडल कोलो मुआनी ने किया। रैंडल सब्सीट्यूट के तौर पर मैदान पर में उतरे थे। उन्होंने मैदान पर आने के 44 सेकंड बाद ही गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया। इसके बाद फ्रांस ने मोरक्को को कोई मौका नहीं दिया फाइनल हूटर बजने तक 2-0 की अपनी बढ़त को बरकरार रखा।
वही ,फ्रांस की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। उसने पिछली बार 2018 में क्रोएशिया को खिताबी मुकाबले में हराया था।
वर्ल्ड कप के इतिहास में ब्राजील (1962) और इटली (1983) ऐसी दो टीमें हैं जिन्होंने लगातार दो बार विश्व कप जीता है।
1990 में जर्मनी के बाद लगातार विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली फ्रांस पहली यूरोपीय टीम है।

Shera Rajput