मैड्रिड : स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की हैट्रिक के दम पर बार्सिलोना ने डेपोर्टिवो ला कोरूना को यहां 4-2 से हराकर चार मैच पहले ही 25वां ला लिगा खिताब अपने नाम किया। बार्सिलोना ने पिछले सप्ताह कोपा डेल रे फाइनल में सेविला को 5-0 से हराया था और इस तरह से अब लीग और कप का ‘डबल’ पूरा किया। उसने रीयाल मैड्रिड से स्पेनिश खिताब हासिल किया और इस प्रक्रिया में डेपोर्टिवो को रेलीगेट भी कर दिया।
बार्सिलोना के कोच अर्नेस्टो वेलवेर्डे ने कहा, ‘‘जब लंबे समय से इस खिताब को लक्ष्य बनाकर खेलते हो तो फिर आप कहते हो कि आखिर में हम सफल रहे। मैं बहुत खुश हूं क्योंकि अगस्त से शुरू हुई इस लीग में हमने हर बाधा को पार करके खिताब जीता।’’ बार्सा को पता था कि उसे ला लिगा में अपने अजेय अभियान को 41 मैचों तक ले जाने और पिछले दस सत्र में सातवां खिताब जीतने के लिये इस मैच में जीत की जरूरत है। फिलिप कोटिन्हो ने उसे शुरूआती बढ़त दिलायी।
मेस्सी ने 38वें मिनट में अपना पहला गोल दागा लेकिन लुकास पेरेज ने मध्यांतर से पहले डेपोर्टिवो के लिये पहला गोल दागा। तुर्की के विंगर एमरे कोलाक ने दूसरे हाफ में बराबरी का गोल दागकर बार्सा को हैरान कर दिया। मेस्सी ने इसके बाद लुई सुआरेज की मदद से अपना दूसरा गोल किया और फिर हैट्रिक पूरी की। बार्सिलोना ने अब दूसरे स्थान पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड पर 11 अंक की बढ़त बना ली है। एटलेटिको को अब केवल तीन मैच खेलने हैं।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



