पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद भारतीय टीम की तारीफ की है। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर अख्तर ने प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद कहा कि भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है।
मंगलवार को भारत ने दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर लगातार तीसरी बार फाइनल में प्रवेश किया। अख्तर ने पाकिस्तान की फील्डिंग की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसा खेलकर टीम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने का हकदार नहीं है।
अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान की अंडर-19 टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने पर बधाई। यह एक अच्छा प्रयास था लेकिन फाइनल में पहुंचने के लिए यह काफी नहीं।
पाकिस्तान ने बहुत खराब फील्डिंग की। अंडर-19 के खिलाड़ी होने के बावजूद आप फील्डिंग के दौरान छलांग नहीं लगा सकते? वे फाइनल में पहुंचने के हकदार नहीं थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने शानदार जीत दर्ज की।
भारतीय टीम सभी प्रशंसा की हकदार है। और उन्हें यह बताया जाना चाहिए कि उस टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो बेशक भविष्य में सीनियर स्तर पर भारत का प्रदर्शन कर सकते हैं। मैं यह देखकर बहुत खुश हूं कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य बहुत सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ी जयसवाल अपना गांव छोड़कर मुंबई में क्रिकेट खेलने आए। वह डेयरी में सोते थे। वह अंडर-19 क्रिकेट में दो शतक लगा चुके हैं। वह गुजारे के लिए गोलगप्पे बेचा करते थे।


Download Android App
Download iOS App



