लेवरकुसेन : टिमो वर्नर के शानदार खेल के दम पर गत चैम्पियन जर्मनी ने फुटबॉल विश्व कप से पहले अपने आखिरी अभ्यास मैच में सऊदी अरब पर 2-1 की जीत दर्ज की। गत विजेता जर्मनी की पांच मैचों में यह पहली जीत है। वर्नर ने मैच के आठवें मिनट में ही गोलकर जर्मनी को 1-0 से आगे कर दिया। मध्यांतर से पहले मैच के 43 वें मिनट में उमर होवसावी के आत्मघाती गोल से जर्मनी की बढ़त दोगुनी हो गयी। वर्नर मैच के दौरान 62 मिनट तक मैदान में रहे और पूरे लय में दिखे। सऊद अरब की टीम मैच के अंतिम लम्हों में वापसी की कोशिश की जो जीत के लिए काफी नहीं था। मैच के 85 वें मिनट में मोहम्मद अल – साहलवि के कमजोर किक को बार्सीलोना के गोलकीपर मार्क आंद्रे स्टेगेन ने रोक दिया लेकिन रिबाउंड पर तैसिर अल – जास्सिम ने उसे गोल में बदल कर टीम का खाता खोला।
मैच में अतिरिक्त समय में भी सऊदी अरब के पास गोल का मौका था लेकिन गेंद गोलपोस्ट से टकराकर वापस आ गयी। विश्व कप में ग्रुप एच में काबिज जर्मनी का पहला मैच 17 जून को मैक्सिको से होगा जबकि सऊदी अरब का सामना गुरूवार को मेजबान रूस से होगा। मैच के आखिरी तीस मिनट में दर्शकों का एक वर्ग जर्मनी के इके गुंडोगन के खिलाफ शोर मचाने लगे जिसकी टीम के मुख्य कोच जोकिम ल्यू ने अलोचना की।ल्यू ने कहा, ‘‘तथ्य यह है कि एक राष्ट्रीय खिलाड़ी इस तरह से विरोध करने से किसी को फायदा नहीं होगा।’’ गुंडोगन आर्सेनल मिडफील्डर मेसुट ओजिल के साथ पिछले महीने तुर्की के राष्ट्रपति रसेप तय्यिप एर्दोगन से मुलाकात कर मैनचेस्टर सिटी की टीशर्ट सौंपी थी जिसका वहां काफी विरोध हुआ था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



