फिटनेस की वजह से केएल राहुल को उन्हें कम से कम क्रिकेट के एक फॉर्मेट में तो उप-कप्तानी गंवानी पड़ सकती है. राहुल को 2022 की शुरुआत में बारतीय टीम का उप-कप्तान बनाया था, 2021/22 में कई श्रृंखलाओं से चूक गए हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही पांच मैचों की T20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं. उनकी फिटनेस के कारण क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारुप में हार्दिक पांड्या के हाथों में उप-कप्तानी का भार दिया जा सकता है.

खबर के मुताबिक जब बीसीसीआई आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा करेगा, तो पंड्या को उप-कप्तान बनाया जाएगा. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक हार्दिक एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और वो पूरी फिटनेस के साथ टीम में वापसी कर चुके हैं. हालांकि उन्हें उपकप्तान बनाया जाएगा या नहीं यह चयनकर्ताओं पर निर्भर है. लेकिन वह पहले भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं. एक ऑलराउंडर के तौर पर वह दोनों स्थितियों को समझते हैं. उनके पास कप्तानी करने की क्षमता है और हमने बीते आईपीएल में भी देखा कि कैसे वो अपनी टीम को क्रिकेट में आठ महिने बाद वापसी करते हुए चैंपियन बनाया. वह निश्चित रूप से अच्छा करेंगे.

पंड्या आईपीएल 2022 में अपनी सफलता के बाद पहली बार टीम इंडिया के कप्तानी समूह में शामिल हुए थे. आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस के कप्तान के रूप में नामित, पांड्या ने डेब्यू करने वालों को खिताबी जीत दिलाई.

उसके बाद उन्हें आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20 सीरीज के लिए टीम के कप्तान के रूप में नामित किया गया था. वहीं अब वो वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज के लिए भी भारत के उप-कप्तान हैं और वह अपना स्थान बरकरार रखने के लिए तैयार हैं.
वहीं अब यह देखा जाना है कि क्या पांड्या को आगे चलकर टी20 फॉर्मेट में टीम का स्थायी उप-कप्तान बनाया जाता है।. ये स्पष्टता तब आएगी जब चयनकर्ता आगामी एशिया कप के लिए टीम का नाम घोषित करेंगे क्योंकि राहुल भी टूर्नामेंट के लिए अपनी वापसी करने के लिए तैयार हैं.
वनडे में, शिखर धवन और राहुल रोहित शर्मा के साथ नेतृत्व समूह का हिस्सा हैं. धवन ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भारत का नेतृत्व किया और अब जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम का नेतृत्व करेंगे.


Download Android App
Download iOS App



