वैसे तो हार्दिक पांड्या को क्रीज के अंदर रहकर शॉट खेलने में मजा आता है लेकिन वो अपने इसी प्लान में फंस गए। कोलाकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलने उतरे हार्दिक पांड्या जब फैंस बड़ी पारी की उम्मीद लगाए बैठे थे तभी तेज गेंदबाज आंद्रे रसेल की गेंद को मारने के चक्कर में वह हिट विकेट हो गए।
आउट होने से पहले हार्दिक पंड्या ने दो चौकों और एक छक्के की मदद से 13 गेंद पर 18 रन बनाए थे। पंड्या ने अभी बड़े शॉट खेलने शुरू किए थे लेकिन पारी के 19वें ओवर में आंद्रे रसल की गेंद को खेलने के प्रयास में वह अपना बल्ला ही विकेट पर मार बैठे।
.jpg)
उधर, हार्दिक के हिट विकेट होते ही सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स की बाढ़ आ गई। सभी ने अपने अपने तरीके से हार्दिक को ट्रोल किया। हार्दिक पंड्या काफी समय तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहने के बाद आईपीएल के जरिए वापसी कर रहे हैं। वह काफी समय से पीठ में चोट के कारण खेल से दूर रहे थे।
अक्टूबर में उनकी कमर की सर्जरी हुई थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मार्च में होने वाली वनडे सीरीज के लिए उन्हें टीम में चुना गया था। हालांकि वह सीरीज कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते टाल दी गई थी।


Download Android App
Download iOS App



