रोमाचंक मुकाबले में जीत के साथ अभियान का आगाज करने वाली रॉयल चैलेंलर्स बैंगलोर और सुपर ओवर में बुरी तरह ध्वस्त हुई किंग्स इलेवन पंजाब आज दोनों टीमें आमने सामने होंगी। विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंलर्स बैंगलोर जहां जीत का लय बरकरार रखना चाहेगी वहीं दूसरी तरफ किंग्स इलेवन पंजाब जो अपने पिछले मैच में एक जीता-जिताया मैच गवा बैठी थी। वो भी जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी। ऐसे में आज कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक जड़कर आईपीएल में डेब्यू किया और फिर सभी की निगाहें उन पर लगी होंगी, जबकि एबी डिविलियर्स भी महत्वपूर्ण अर्धशतक जमाने के बाद उसी लय को जारी रखना चाहेंगे। कोहली और एरोन फिंच भी अपने बल्ले से जंग हटाने के बेताब हैं।
आरसीबी की गेंदबाजी के लिए हमेशा की तरह युजवेंद्र चहल अहम होंगे। हालांकि आरसीबी को फिर दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला क्रिस मौरिस के बिना ही मैदान पर उतरना होगा, जिन्हें मांसपेशियों में खिंचाव हो गया है।
किंग्स इलेवन पंजाब के लिये मंयक अग्रवाल अच्छी फार्म में हैं लेकिन निराश थे कि वह अपनी टीम को जीत के लिये जरूरी महज एक रन नहीं दिला सके. राहुल, ग्लेन मैक्सवेल और निकोल्स पूरन के भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।बिग हिटर क्रिस गेल वापसी कर सकते हैं और बल्लेबाजी ऑलराउंडर जिमी नीशाम को भी मौका दिया जा सकता है।पंजाब की गेंदबाजी के अगुआ मोहम्मद शमी ने टीम के शुरुआती मुकाबले में अपनी उपयोगिता साबित की थी। युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ प्रभावित किया था और वे मैच में और आत्मविश्वास से भरे होंगे।


Download Android App
Download iOS App



