भारतीय टीम के आलराउंडर हार्दिक पांड्या भारत की सीमित ओवरों की टीम में वापसी पर फोकस करने के लिये 10 फरवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी में भाग नहीं लेंगे। केदार देवधर को बड़ौदा टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि विष्णु सोलंकी उपकप्तान होंगे। बड़ौदा क्रिकेट संघ ने टूर्नामेंट के पहले चरण के लिये 20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है जिसमें हार्दिक का नाम नहीं है।

पहले ये जान लीजिये कि, हार्दिक पांड्या कमर की चोट और फिर ‘रिहैबिलिटेशन’ के कारण पिछले साल टी20 विश्व कप से भारतीय टीम से बाहर है। टी20 विश्व कप में गेंदबाजी नहीं करने के लिये उनकी काफी आलोचना हुई थी। उन्होंने दिसंबर 2018 के बाद से लाल गेंद से क्रिकेट नहीं खेला है।

उम्मीद है कि वह आईपीएल के जरिये प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। वह अहमदाबाद टीम के कप्तान हैं। याद दिला दें, पिछले सप्ताह एक इंटरव्यू में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि वह उम्मीद करते हैं कि हार्दिक रणजी ट्रॉफी खेलेंगे।

बड़ौदा टीम इस प्रकार :-
केदार देवधर, विष्णु सोलंकी, प्रत्युष कुमार, शिवालिक शर्मा, कृणाल पंड्या, अभिमन्यु सिंह राजपूत, ध्रुव पटेल, मितेश पटेल, लुकमान मेरीवाला, बाबा सफीखान पठान, अतीत शेठ, भार्गव भट, पार्थ कोहली, शाश्वत रावत, सोयेब सोपारिया, कार्तिक काकाडे, गुरजिंदर सिंह मान, ज्योत्सनिल सिंह, निनाद राठवा, अक्षय मोरे ।


Download Android App
Download iOS App



