हरमनप्रीत ने धोनी को पछाड़ा, स्मृति ने भी बनाया रिकार्ड

Summary :

इसके बाद भारत की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने अपने नाबाद अर्धशतक से टीम को एक आसान जीत दिलाई. मंधाना ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 63 रन की पारी खेली और एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम कॉमनवेल्थ गेम में अपने जीत का सफर शुरू कर दिया है. पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान के खिलाफ महिलाओं ने गजब का कमबैक किया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत काफी अच्छी रही थी, पर 50 पर दूसरा विकेट गिरने के बाद गेंदबाजों ने अपना रंग बदल लिया और पाकिस्तान की खिलाड़ियों को एक के बाद एक धराशायी करते चले गए और मात्र 99 रन पर ऑलआउट कर दी.
इसके बाद भारत की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने अपने नाबाद अर्धशतक से टीम को एक आसान जीत दिलाई. मंधाना ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 63 रन की पारी खेली और एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वो भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई जिसने कॉमनवेल्थ गेम में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ा. वहीं इस जीत के साथ ही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी इतिहास रच दिया. उन्होंने दुनिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे कर दिया. धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को सबसे ज्यादा 41 टी20 मैच जीता चुके है पर अब इस कारनामे को हरमनप्रीत ने पीछे छोड़ पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज कर अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को 42वीं जीत दिलाई.
हरमनप्रीत ने भारत के लिए 71 मैचों में कप्तानी की है, और 42 में जीत हासिल की है तो वहीं 26 में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं अब माही दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. वहीं इस मामले में विराट कोहली तीसरे स्थान है जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को 30 मैच जीताया है और चौथे स्थान पर वर्तमान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं जिनके कप्तानी में भारतीय टीम 27 मुकाबले अपने नाम की है.
भारतीय महिलाओं ने कामनवेल्य में हार से शुरुआत की मगर पाकिस्तान के खिलाफ जीत की पटरी पर लौट चुकी है और अब तीन अगस्त को बारबाडोस के खिलाफ भारत अपना तीसरा मुकाबला खेलने वाली है. 

Desk Team