भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर पूजा वस्त्रकार कोविद से उभर चुकी है और एक बार फिर भारतीय टीम के साथ जुड़ सकती है। कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए पूजा वस्त्रकार का नाम स्क्वाड में था लेकिन बर्मिंघम जाने से पहले पूजा कोरोना संक्रमित हो गयी थी जिसके कारण उन्हें भारत में ही रुकना पड़ा था।

अब खबर है की पूजा कोरोना से पूरी तरह ठीक हो चुकी है और फिर से क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा दिखने के लिए फिट है। पूजा के अलावा ऐस मेघना भी कोरोना संक्रमित थी,लेकिन वो पूजा से पहले ठीक होगयी थी और वो पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेली भी थी। जहाँ मेघना ने 14 रन बनाए थे। भारत अभी तक कॉमनवेल्थ गेम्स में दो मैच खेले है जिसमे से 1 जीता है और 1 में हार मिली है।

भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था। जहाँ पर भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 8 विकेट खो कर 154 रन बनाए थे। भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी और उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 49 रन बनाए थे। गेंदबाज़ी में रेणुका ठाकुर ने 4 विकेट लिए थे लेकिन वो भारत को जीत नहीं दिला सकी। ऑस्ट्रेलिया की गार्डनर ने अर्धशतक लागर कर ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से मैच जीता लिया था। इसके बाद दूसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 8 विकेट से आसान जीत दर्ज़ की थी। हालाँकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भारत को निश्चित तौर पर पूजा वस्त्रकार की कमी खली थी। पूजा बल्ले और गेंद दोनों से मैच को पलटने का दम रखती है। पूजा गेंदबाज़ी में भी विकेट चटकाती है और बल्ले से लम्बी हिट भी लगा सकती है। अब भारत को आखिरी लीग मुकाबला 1 जुलाई को बारबाडोस से खेलना है और उम्मीद है की पूजा उसे पहले भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगी। भारत के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है, क्यूंकि ये मैच जो जीतेगा वो सेमीफइनल में पहुंच जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



