ईस्ट ज़ोन की टीम ने अपकमिंग दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए अपनी टीम का ऐलान करते हुए एक ऐसा फैसला लिया, जिसने क्रिकेट जगत में एक अलग सी चर्चा छेड़ दी। सेलेक्टर्स ने महज 15 साल के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को टीम का वाइस कैप्टन बनाया है। ईशान किशन की कप्तानी वाली इस टीम में इतनी कम उम्र में सूर्यवंशी को एक तरीके से लीडरशिप की जिम्मेदारी मिलना कई लोगों के लिए चौंकाता दिखाई दे रहा है।
हर्षा भोगले का क्या है मानना?
जहां एक क्लास ने इस फैसले को आने वाले समय को ध्यान में रखकर उठाया गया साहसिक कदम बताया, वहीं कई क्रिकेट स्पेशलिस्ट ने इसे समय से पहले लिया गया फैसला माना। इंडियन क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि सूर्यवंशी के पास रेड-बॉल क्रिकेट का एक्सपीरिएंस अभी काफी लिमीटेड है और उन्हें पहले इस फॉर्मेट में खुद को पूरी तरह साबित करने का मौका मिलना चाहिए।
हर्षा भोगले ने क्या लिखा?
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भोगले ने लिखा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इतना कम फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी को सीनियर रेड-बॉल टीम का उप-कप्तान बनाने के पीछे सेलेक्टर्स की क्या सोच रही होगी। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि सूर्यवंशी ने अब तक 12 पारियों में 17.25 की औसत से 207 रन बनाए हैं। भोगले ने ये भी एक्सेप्ट किया कि युवा बल्लेबाज़ का टैलेंट काफी बेहतरीन है, लेकिन उनका मानना है कि रेड-बॉल क्रिकेट में सफलता हासिल करने और लीडरशिप की जिम्मेदारी संभालने का अपना एक नेचुरल प्रोसेस होता है।
वैभव को मिलेगा सीखने का मौका

हालांकि, ईस्ट ज़ोन की टीम में सेलेक्शन होना ही सूर्यवंशी के लिए एक बड़ी अचीवमेंट मानी जा रही है। आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी एबिलिटी का परिचय देने के बाद अब उनके सामने लंबे फॉर्मेट में खुद को साबित करने की चुनौती होगी। उम्मीद की जा रही है कि वे एक्सपीरिएंस्ड बल्लेबाज़ अभिमन्यु ईश्वरन के साथ पारी की शुरुआत करेंगे, जिससे उन्हें सीखने और अपनी तकनीक को और निखारने का मौका मिलेगा।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वैभव का प्रदर्शन

सूर्यवंशी ने अब तक आठ फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 207 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 93 रन रहा है। दलीप ट्रॉफी उनके लिए रेड-बॉल क्रिकेट में अपनी पहचान मजबूत करने और लंबे फॉर्मेट में लगातार प्रदर्शन करने का अहम मंच साबित हो सकती है। ईस्ट ज़ोन की टीम में बल्लेबाज़ी के साथ-साथ गेंदबाज़ी भी काफी मजबूत नजर आ रही है। एक्सपीरिएंस्ड तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार की मौजूदगी टीम को एडिशनल मजबूती देगी और युवा खिलाड़ियों को उनके एक्सपीरिएंस का फायदा मिलेगा।
ईस्ट ज़ोन टीम (दलीप ट्रॉफी 2026-27):

ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज़ अहमद, सूरज जायसवाल, विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, शुभ्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय और डेनिश दास।


Download Android App
Download iOS App




